बिहार चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग

Categorized as समाचार

बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।  

इस बीच, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसदी वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण में 61.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 61.92, शिवहर में 61.85 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 58.32 मधुबनी में 55.53 सुपौल में 62.06 , अररिया में 59.80 प्रतिशत, किशनगंज में 66.10 प्रतिशत, पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 और भागलपुर में 58.37 फीसदी वोट डाले गए हैं। 

इसके अलावा बांका में 63.03 फीसदी, कैमूर में 62.26 प्रतिशत, रोहतास में 55.92 अरवल में 58.26, जहानाबाद में 58.72, औरंगाबाद में 60.59, गया में 62.74, नवादा में 53.17 और जमुई में 63.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ‎दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। 

Also Read : दिल्ली की हवा में घुला ‘जहर’, एक्यूआई 400 के पार, ग्रैप-3 लागू

मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर के मतदाता पहुंच गये थे। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।। इस चरण में महिला मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान कर रही हैं। ‎मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ‎ 

इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है। ‎चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ‎ ‎

एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवम्बर को मतदान सम्पन्न हो चुका है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo