लाल किले के पास विस्फोट

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने एक कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल लाए गए 15 में से आठ घायलों की पहले ही मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है। घटना के तुरंत बाद इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली के साथ साथ मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चुनाव प्रचार के लिए बिहार दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

पुलिस ने बताया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया। बाद में बताया गया कि चलती कार में धमाका हुआ। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि रेट लाइट पर खड़ी कई और गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। फायर विभाग को सात बजे के करीब इस धमाके और आग लगने की सूचना मिली थी।

धनाके के तुरंत बाद घटनास्थाल पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम पूरे इलाके में जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं। धमाके के बाद पूरे इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। कई घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo