आठ फीसदी ज्यादा बारिश के साथ विदा हुआ मानसून

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मंगलवार को चार महीने का मानसून सीजन समाप्त हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन में सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इस सीजन में 937.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 870 मिलीमीटर से आठ फीसदी ज्यादा है। मानसून की विदाई हो गई है फिर भी राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में अब भी बारिश हो रही है। मंगलवार को दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों में अच्छी खासी बारिश हुई।

मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के बाद यानी अक्टूबर से दिसंबर के दौरान सामान्य से 15 फीसदी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में मानससून के बाद की बारिश सामान्य से कम या सामान्य रह सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मानसून के बाद तीन महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि आमतौर पर देश में मानसून केरल के रास्ते 2 जून को आता है, लेकिन इस बार आठ दिन पहले 24 मई को ही आ गया। मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने इसे बहुत सफल सीजन बताया। हालांकि इस बार मानसून के सीजन में बादल फटने और  भूस्खलन जैसी अनेक घटनाएं हुईं। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में खासतौर से इस साल अनेक घटनाएं हुईं, जिनसे सैकड़ों लोगों की जान गई। भारी बारिश की वजह से इस साल पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आई।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo