तमाशे के बाद मानी पाक टीम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों के मैच के बाद हाथ नहीं मिलाने से नाराज पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप टी20 मुकाबले के बहिष्कार की धमकी दी। लेकिन एक घंटे के तमाशे के बाद मैच खेलने पिच पर पहुंच गई। हालांकि पाकिस्तान के इस तमाशे की वजह से मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। गौरतलब है कि पाकिस्तान को मैच हराने के बाद भारतीय टीम ने परंपरा के मुताबिक विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान ने इसके लिए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें बदलने की मांग की।

मैच रेफरी नहीं बदले जाने पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का बहिष्कार करने का ऐलान किया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी की वार्ता के बाद पाकिस्तानी टीम मैच खेलने पहुंची। आईसीसी ने मैच रेफरी को बदलने की पाकिस्तान की मांग ठुकरा दी। गौरतलब है कि बुधवार, 17 सितंबर को पाकिस्तान का मैच यूएई की टीम से हुआ। इस मैच में भी रेफरी पाइक्रॉफ्ट ही रहे।

पाकिस्तान का कहना है कि 14 सितंबर के मैच के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया तो उसने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के सामने भारतीय टीम की शिकायत दर्ज कराई थी। पाइक्रॉफ्ट ने कोई एक्शन नहीं लिया तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने मैच रेफरी को बाहर करने की मांग रखी थी। आईसीसी ने यह मांग ठुकरा दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी का यह भी आरोप था कि रेफरी ने टॉस के बाद दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने के लिए कहा था और यह भारतीय टीम के दबाव में किया गया था। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने मैच के एक दिन बाद सोमवार को कहा था, ‘पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट को तत्काल बाहर करने की मांग की है। उन्होंने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट और क्रिकेट की स्पिरिट का पालन नहीं किया।


Previous News Next News

More News

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

दांव पर लगा इसरो?

July 29, 2026

इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने अब वो राज़ बताया है, जिस पर कयास लग रहे थे। उन्होंने कहा कि इसरो में वैज्ञानिकों के ऊपर नौकरशाहों का शिकंजा कसने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसी महीने यह चौंकाने वाली खबर आई कि तकरीबन 120 वैज्ञानिकों और तकनीक-कर्मियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से…

निशाने पर नए शिक्षा मंत्री

July 29, 2026

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया। अब वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोशी पर निशाना साधा और कहा…

logo