बांकीपुर और दतिया का चुनाव लिटमस टेस्ट

Categorized as राजनीति

छात्रों और युवाओं के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का क्या राजनीतिक असर हुआ है इसके आकलन का पैमाना बिहार और मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव है। गुजरात की मांजलपुर सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। लेकिन वहां भाजपा जीत जाएगी। लेकिन बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर घमासान मुकाबला है। अगर भाजपा इन सीटों पर चुनाव जीत जाती है तो उसे एक बूस्टर डोज मिल जाएगा और माना जाएगा कि जंतर मंतर पर हुए आंदोलन की नाराजगी सरकार के शिक्षा सुधार के प्रयासों के कारण खत्म हो गई है। अगर भाजपा इन दोनों सीटों पर हारती है तो यह उसके लिए खतरे की घंटी होगी।

दतिया सीट पर भाजपा ने छह बार के विधायक और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की टिकट काट कर आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा जैसे भावुक हुए और उनके समर्थको ने जैसा प्रदर्शन किया। उससे कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को उम्मीद है कि भाजपा के अंदर भितरघात हो सकती है और उनको फायदा हो सकता है।

ऐसे ही बिहार की बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई है, जहां से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। देश के सर्वाधिक सफल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने चुनाव की अच्छी रणनीति बनाई है। मुकाबला उनके और नितिन नबीन के बीच दिख रहा है। भाजपा के उम्मीदवार को लेकर अच्छी खासी नाराजगी है। पार्टी ने किसी स्थापित नेता को टिकट देने की बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट दिया। सामाजिक समीकरण निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में है। लेकिन उपचुनाव में समीकरण वैसे काम नहीं करते हैं, जैसे आम चुनाव में करते हैं। इसलिए सरकार की चिंता बढ़ी है।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo