नया भारत घर में घुस कर मारता है: मोदी

Categorized as समाचार

धार (मध्य प्रदेश)। उधर भारतीय क्रिकेट टीम दुबई में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेल रही है और इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की गाथा सुनाई है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के धार में थे, जहां उन्होंने अपने भाषण में पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया है। ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया’।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अमेरिकी टैरिफ का जिक्र नहीं किया लेकिन लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें देशवासी के पसीने की खुशबू और देश की माटी की महक होनी चाहिए। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए’। मोदी ने कहा कि हर दुकान पर बोर्ड हो, ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’। मोदी ने लोगों से यह नारा भी लगवाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्होंने कहा, ‘धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन बान शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सब कुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था’। प्रधानमंत्री ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo