विमानन क्षेत्र की विडंबना

Categorized as संपादकीय

हितों के टकराव को रोकने के लिए यह नियम बनाया गया था। लेकिन अब अडानी समूह ने एयरलाइन क्षेत्र में उतरने की योजना बनाई है, तो वर्तमान सरकार प्रतिबंध पर पुनर्विचार के लिए तैयार हो गई है।

साल 2006 में जब तत्कालीन केंद्र सरकार ने दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों को निजी हाथ में देने का निर्णय लिया, तो उसके साथ यह नियम तय किया गया था कि एयरपोर्ट संचालक किसी कंपनी को विमान सेवा चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हितों के टकराव को रोकने के लिए तब ये नियम जरूरी समझा गया। लेकिन अब चूंकि अडानी समूह ने एयरलाइन क्षेत्र में उतरने की योजना बनाई है, तो वर्तमान सरकार इस प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने को तैयार हो गई है। इससे एयरलाइन पर दबदबा कायम कर चुकीं कंपनियों का परेशान होना लाजिमी है। उनमें से एक- इंडिगो- के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने सरकार के बदलते रुख पर खुलेआम एतराज जताया है।

उनका तर्क है कि जब एक ही समूह हवाई अड्डे का संचालन करता हो और एयरलाइन भी चलाता हो, तो स्लॉट आवंटन, पार्किंग बे, टर्मिनल एक्सेस, और एयरपोर्ट शुल्कों में उसकी एयरलाइन को तरजीह मिलने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई बड़ा उदाहरण नहीं है, जहां एयरपोर्ट ऑपरेटर को एयरलाइंस चलाने या उनमें बड़ी हिस्सेदारी रखने की छूट हो। उनके मुताबिक दीर्घकाल में यह व्यवस्था प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करेगी, जिसका नुकसान अंततः हवाई यात्रियों को ही होगा। दरअसल, इन्हीं बातों के मद्देनजर 20 साल पहले उपरोक्त नियम बना था।

लेकिन आज दौर अलग है। यह सोचना भी कठिन है कि अडानी समूह कुछ करना चाहे और वर्तमान सरकार उसमें सहायक ना बने! बहरहाल, यह इस मसले का सिर्फ एक पहलू है। दूसरा पहलू एयरलाइन क्षेत्र में पहले ही कायम हो चुका द्वि-अधिकार (ड्यूओपॉली) है। इसका खामियाजा भारतीय विमान यात्री लगातार भुगत रहे हैं। अडानी समूह को इजाजत मिली, तो यात्रियों को तो शायद ही कोई राहत मिले- हां, उससे कॉरपोरेट टकराव जरूर खड़ा होगा। किंगफिशर, जेट एयरवेज, गो एयर आदि जैसी अनेक एयरलाइंस ढह गईं, तो वजह इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और सीमित उपभोक्ता आधार है। अडानी जैसे बड़े ग्रुप के आने से इंडिगो और एयर इंडिया के मुनाफे में जरूर सेंध लगेगी। मगर उससे कारोबार संकेंद्रण के दुष्परिणामों से त्रस्त यात्रियों को राहत मिलने की शायद ही कोई संभावना है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo