हर मांग अमान्य है!

Categorized as संपादकीय

मुमकिन है कि सरकार की नजर में कोई मांग नाजायज हो। फिर भी क्या यह लोकतांत्रिक तकाजा नहीं है कि वह संबंधित समूह से संवाद करे और तर्क-वितर्क से किसी सहमति पर पहुंचने का प्रयास करे?

दिल्ली के जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन हटा कर अस्पताल में भर्ती करवाने की पुलिस कार्रवाई से फिर वही संदेश गया है कि वर्तमान सरकार के तहत अपनी शिकायत या मांग रखने की न्यूनतम गुंजाइश भी नहीं बची है। भूख हड़ताल का तरीका उचित है या नहीं अथवा वांगचुक एवं कॉकरोच जनता पार्टी की मांग कितनी उचित है, ऐसे प्रश्न फिलहाल पृष्ठभूमि में चले गए हैँ। उनकी जगह इस बुनियादी सवाल ने ली है कि अपने को लोकतंत्र कहने वाली व्यवस्था में कोई समूह अपनी मांग रख रहा हो, तो उसके प्रति सरकार को क्या नजरिया अपनाना चाहिए?

मुमकिन है कि सरकार की नजर में वो मांग जायज नहीं हो। फिर भी क्या यह लोकतांत्रिक तकाजा नहीं है कि वह संबंधित समूह से संवाद करे और तर्क-वितर्क से उसके साथ किसी सहमति पर पहुंचने का प्रयास करे? कॉकरोच जनता पार्टी का जन्म व्यवस्था के शिकार नौजवानों के प्रति उच्च पदस्थ शख्सियतों की हेयदृष्टि का परिणाम है। विभिन्न स्तरों पर परीक्षा व्यवस्था में लगातार उजागर हुई गड़बड़ियों और कथित भ्रष्टाचार से ऊबे छात्र उसका मुख्य समर्थन आधार बने हैं। उनकी ही मांगों पर जोर डालने के लिए वांगचुक 23 दिन से अनशन पर बैठे हैं। इस दरम्यान नरेंद्र मोदी सरकार के किसी मंत्री या अधिकारी ने जंतर-मंतर पर इकट्ठा लोगों से संवाद की जरूरत नहीं समझी।

अब चूंकि संसद का सत्र शुरू हो रहा है और इसके पहले दिन वांगचुक और उनके साथियों ने संसद भवन की तरफ कूच करने का इरादा जताया था, तो सरकार ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। मगर यह नजरिया लोकतंत्र में मौजूद हर उस सेफ्टी वॉल्व को बंद करता जा रहा है, जिनके जरिए असंतुष्ट समूहों का गुबार निकलते रहने से व्यवस्था स्थिर बनी रहती है। सरकार के लिए यह समझने का पहलू है कि बात ना करने या शिकायतों को नजरअंदाज करने से असंतोष का समाधान नहीं हो जाता। बल्कि उससे जन मानस में एक किस्म की टूटन होती है, जो व्यवस्था में उनके भरोसे को कम करती है। “कॉकरोचों” की बात ना सुनकर सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo