नीतीश के यहां वापसी चाहते हैं पीके, आरसीपी

बिहार में कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की आहट सुनाई दे रही है। एक तरफ इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार ने इतनी ठंड में समृद्धि यात्रा सिर्फ भाजपा को यह दिखाने के लिए निकाली कि वे पूरी तरह से फिट हैं। तो दूसरी ओर नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर भाजपा… Continue reading नीतीश के यहां वापसी चाहते हैं पीके, आरसीपी

निशांत को लाने के पीछे बड़ी राजनीति

नीतीश कुमार क्यों अपने बेटे को राजनीति में लाने से हिचक रहे हैं? सरस्वती पूजा के दिन 23 जनवरी को सबने देखा कि उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह नीतीश को मना रहे थे कि वे बेटे को राजनीति में आने दें। नीतीश की हिचक का एक… Continue reading निशांत को लाने के पीछे बड़ी राजनीति

अखिलेश यादव इमेज बदलने में लगे हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी की इमेज को एक बार फिर नया रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी पार्टी को नया रूप देने के लिए कई कदम उठाए थे। हालांकि उस समय पार्टी के केंद्र में… Continue reading अखिलेश यादव इमेज बदलने में लगे हैं

बंगाल में जनगणना की अधिसूचना जारी नहीं

पश्चिम बंगाल सरकार किस किस स्तर पर केंद्र सरकार के साथ टकराव ले रही है, यह देख कर हैरानी होती है। ममता बनर्जी की पार्टी की सरकार का टकराव राजभवन के साथ चल रहा है और चुनाव आयोग के साथ भी चल रहा है। एसआईआर को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी और चुनाव आयोग आमने… Continue reading बंगाल में जनगणना की अधिसूचना जारी नहीं

जोर जबरदस्ती शाकाहार का प्रचार-प्रसार

यह कमाल की खबर है कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है उसमें यात्रियों को मांसाहारी भोजन नहीं मिलेगा। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल से असम के बीच चलने वाली है। सोचें, दोनों राज्यों में मांसाहार का चलन है और खासकर पश्चिम बंगाल में तो… Continue reading जोर जबरदस्ती शाकाहार का प्रचार-प्रसार

वीबी ग्राम जी बनाम इंडी गठबंधन

कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा की जगह लाए गए नए रोजगार कानून के नाम का मसला सुलझा लिया है। कांग्रेस के नेता इसे जी राम जी बिल नहीं कह रहे हैं। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सारे नेता इसे वीबी ग्रामजी कानून कह रहे हैं। तकनीकी रूप से यह बिल्कुल सही है। कानून का नाम विकसित… Continue reading वीबी ग्राम जी बनाम इंडी गठबंधन

बिहार के कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के इंतजार में

बिहार में कांग्रेस के छह विधायक हैं इसलिए राज्यसभा सीट से कांग्रेस का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के सभी छह विधायक मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। असल में बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से चार… Continue reading बिहार के कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के इंतजार में

एनसीपी विलय बाद भी एनडीए में रहेगी

शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की पार्टियों का विलय होगा। यह सिर्फ समय की बात है। जानकार सूत्रों का कहना है कि मार्च में राज्यसभा चुनाव से पहले इसकी घोषणा हो सकती है क्योंकि दोनों पार्टियों को तय करना है कि शरद पवार राज्यसभा जाएंगे या रिटायर होंगे। वैसे महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन… Continue reading एनसीपी विलय बाद भी एनडीए में रहेगी

बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती

पश्चिम बंगाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और अनेक स्वतंत्र जानकार यह कहते हैं कि वहां भाजपा की जीत की संभावना एक ही स्थिति में है, जब राज्य में चुनाव टल जाए और राष्ट्रपति शासन लगे या अभी किसी तरह से राष्ट्रपति शासन लगा कर ही चुनाव कराया जाए। सत्ता में रहते ममता… Continue reading बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती

सीपीएम मुस्लिम वोट का मोह छोड़ रही है

केरल में 10 साल से राज कर रही कम्युनिस्ट पार्टियों का मोर्चा लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में जा रहा है। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि सीपीएम के नेतृत्व वाला मोर्चा अपनी रणनीति में कुछ बुनियादी बदलाव कर रहा है। जैसे इस बार लग रहा है कि सीपीएम ने मुस्लिम वोट… Continue reading सीपीएम मुस्लिम वोट का मोह छोड़ रही है

logo