एनसीपी विलय बाद भी एनडीए में रहेगी

Categorized as राजनीति

शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की पार्टियों का विलय होगा। यह सिर्फ समय की बात है। जानकार सूत्रों का कहना है कि मार्च में राज्यसभा चुनाव से पहले इसकी घोषणा हो सकती है क्योंकि दोनों पार्टियों को तय करना है कि शरद पवार राज्यसभा जाएंगे या रिटायर होंगे। वैसे महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन के पास भी इतनी संख्या हो जाती है कि वह एक सदस्य को राज्यसभा भेज सके। लेकिन गठबंधन की तीन पार्टियों में शरद पवार की पार्टी सबसे छोटी है। राज्यसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस दोनों दावा करेंगे। दूसरी ओर पवार परिवार में सिद्धांत रूप में एकजुटता पर सहमति बन गई है।

महाराष्ट्र की नगरपालिकाओं के चुनाव के बाद पवार परिवार की बारामती में अहम बैठक हुई, जिसमें विलय के बारे में बातचीत हुई। जानकार सूत्रों का कहना है कि पवार परिवार में इस बात पर सहमति बन गई है कि दोनों पार्टियों का विलय होगा तब भी पार्टी एनडीए के साथ ही रहेगी। यानी अजित पवार राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस गठबंधन के लिए बड़ा झटका होगा। कहा जा रहा है कि गठबंधन के बाद प्रदेश की राजनीति अजित पवार के हाथ में होगी और केंद्र की राजनीति शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले संभालेंगी। उनको केंद्र में मंत्री भी बनाया जा सकता है। हालांकि ऐसे में प्रफुल्ल पटेल क्या करेंगे और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार क्या करेंगी, जिनको अजित पवार ने राज्यसभा में भेजा है। परिवार और पार्टी में इसका विरोध हो सकता है। बहरहाल, संभव है कि राज्यसभा चुनाव तक यह फैसला हो और नरेंद्र मोदी सरकार में फेरबदल भी उसके बाद ही हो।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo