बिहार के कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के इंतजार में

Categorized as राजनीति

बिहार में कांग्रेस के छह विधायक हैं इसलिए राज्यसभा सीट से कांग्रेस का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के सभी छह विधायक मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। असल में बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से चार सीटें आसानी से भाजपा और जनता दल यू को मिल जाएंगी। पांचवीं सीट के लिए किसी के पास बहुमत नहीं है। एक सीट जीतने के लिए 41 वोट की जरुरत है, जबकि विपक्षी गठबंधन के पास 35 सीटें हैं। दूसरी ओर चार सीट जीतने के बाद सत्तापक्ष के पास 40 वोट बचते हैं। इसलिए सत्तापक्ष की राह आसान है लेकिन वहां गठबंधन में खींचतान की वजह से समस्या है। भाजपा और जदयू अपनी अपनी सीट जीत लेंगे लेकिन पांचवीं सीट किसके खाते में जाती है इस पर लड़ाई निर्भर करेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के 19 विधायक हैं लेकिन चार विधायक वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा अपनी सीट के लिए अड़े हैं और पांच विधायक वाले जीतन राम मांझी को चिराग से समस्या है।

दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन के 35 विधायकों के साथ अगर ओवैसी के पांच विधायक जुड़ जाते हैं उनकी संख्या भी 40 हो जाती है। इनके अलावा बसपा के भी एक विधायक जीते हुए हैं। सो, एक सीट जीतने लायक संख्या दूसरी ओर भी बन जाती है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के छह विधायक, आईआईपी के इकलौते विधायक और बसपा के विधायक अवसर के इंतजार में कहा है। कहा जा रहा है कि राजद की ओर से पांच बार राज्यसभा सांसद रहे प्रेमचंद गुप्ता फिर से लड़ सकते हैं। जो हो दोनों तरफ से ऐसा व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है, जिसको खुल कर पैसे खर्च करने में कोई समस्या नहीं होगी। तभी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के छह विधायक भले मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली आ गए लेकिन उनकी कोई दिलचस्पी कांग्रेस की राजनीति में नहीं है। वे मार्च का इंतजार कर रहे हैं कि कोई राज्यसभा उम्मीदवार उनसे संपर्क करे और उनका समर्थन मांगे। राज्यसभा चुनाव बीतने के बाद वे आगे की रणनीति बनाएंगे।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo