सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता… Continue reading सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी दशकों पुरानी सहयोगी डीएमके से दूरी बढ़ाती जा रही है। पहले तो चुनाव समाप्त होते ही उसने डीएमके से संबंध समाप्त किया और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस को सरकार में शामिल किया और इस तरह तमिलनाडु में… Continue reading डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

नवीन बाबू की उत्तराधिकारी हैं सुजाता!

अगर 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल के सुप्रीमो और तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने करीबी आईएएस अधिकारी वीके पांडियन की बजाय उनकी पत्नी सुजाता कार्तिकेयन को आगे किया होता तो शायद भाजपा को यह मुद्दा बनाने का मौका नहीं मिलता कि नवीन बाबू एक तमिल व्यक्ति को अपना… Continue reading नवीन बाबू की उत्तराधिकारी हैं सुजाता!

दिनेश त्रिवेदी के पहुंचते ही बड़ा झटका लगा

पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है। इतना ही नहीं उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। हालांकि इसके लिए टेबल ऑफ प्रिसिडेंस में बदलाव नहीं किया गया है। यह दर्जा उनको निजी तौर पर दिया गया है। इससे पहले आईके… Continue reading दिनेश त्रिवेदी के पहुंचते ही बड़ा झटका लगा

कर्नाटक भाजपा में क्रॉस वोटिंग पर सिर फुटौव्वल

बाकी पार्टियों में क्रॉस वोटिंग होती है तो वह बड़ा मुद्दा नहीं बनता है। लेकिन आज की भाजपा में क्रॉस वोटिंग हो जाना निश्चित रूप से बड़ा मुद्दा है। कर्नाटक में भाजपा के 11 विधायकों ने एमएलसी के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। इस पर सिर फुटौव्वल है। भाजपा आलाकमान को इसकी पूरी जानकारी… Continue reading कर्नाटक भाजपा में क्रॉस वोटिंग पर सिर फुटौव्वल

नई नियुक्तियां राहुल के हिसाब से

कांग्रेस के सुप्रीम लीडर राहुल गांधी धीरे धीरे पार्टी पर पूरी पकड़ बनाने में लग गए हैं। कांग्रेस ने तीन राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति की है, जिनको देख कर लग रहा है कि उन पर राहुल की स्पष्ट छाप है। कई तरफ से आलोचनाओं के बावजूद राहुल अपने लोगों को नियुक्त कर रहे हैं।… Continue reading नई नियुक्तियां राहुल के हिसाब से

प्रेस कॉन्फ्रेंस की कांग्रेस राजनीति

पहले कहा जाता था कि कांग्रेस को विपक्ष की राजनीति करने नहीं आती है। ऐसा इसलिए था क्योंकि कांग्रेस कभी लंबे समय तक विपक्ष में नहीं रही थी। आजादी के बाद उसका सफर सत्ता के साथ शुरू हुआ था। तभी कांग्रेस के नेता बड़े शान से बताते थे कि कांग्रेस सत्ता में रहती है या… Continue reading प्रेस कॉन्फ्रेंस की कांग्रेस राजनीति

घोटाले की खबरों से भरे अखबार

आमतौर पर टेलीविजन चैनलों पर अब घोटालों की खबरें नहीं दिखाई जाती हैं। लेकिन अखबार अब भी ऐसी खबरें छाप रहे हैं। किसी भी दिन का अखबार खोलिए तो घोटाले ही घोटाले दिखेंगे सोचें, 12 साल पहले 2014 में भाजपा का पूरा प्रचार अभियान तत्कालीन यूपीए सरकार के कथित घोटालों को लेकर थे। ए टू… Continue reading घोटाले की खबरों से भरे अखबार

नागरिकता कार्ड के लिए लाइन लगेगी क्या?

यह गंभीर सवाल है क्योंकि भारत सरकार ने कह दिया है कि पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणित करने का दस्तावेज नहीं है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पासपोर्ट सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज है उसे नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा सकता है। सवाल है कि भारत के पासपोर्ट पर हर व्यक्ति की नागरिकता… Continue reading नागरिकता कार्ड के लिए लाइन लगेगी क्या?

अगले साल आप को रोकने के लिए लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। अभी कांग्रेस दो तरह की रणनीति पर काम कर रही है। पहली रणनीति तो उन राज्यों की है, जहां उसे सफलता की संभावना दिख रही है। इस लिहाज से उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को लेकर उसकी तैयारी शुरू हुई है।… Continue reading अगले साल आप को रोकने के लिए लड़ेगी कांग्रेस

logo