सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

Categorized as राजनीति

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता है। हाल में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुईं शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कुछ कमाल की बातें कही हैं। दोनों ने ऐसी रेखा खींची है, जिसे पार करने के लिए दूसरे लोगों को बड़ी मेहनत करनी होगी।

सुनील शेट्टी ने कहा है कि उनकी 15 महीने की पोती (नातिन) रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा करती है। उनकी तस्वीर के आगे आंख बंद करके खड़ी होती है और मोदी, मोदी करती है। एएनआई की स्मिता प्रकाश को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पोती मोदी की तस्वीर को लड्डू भी खिलाती है। सोचें, इसके बाद बाकी लोग क्या कहेंगे? सुनील शेट्टी ने मोदीजी को महामानव मानने वाले फिल्म बिरादरी के तमाम लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसे ही पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अंग्रेजी के एक अखबार में लेख लिख कर किया है। उन्होंने लिखा है कि मोदी 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उनके बाबा से मिलने आए। उनके बाबा यानी प्रणब मुखर्जी उस समय राष्ट्रपति थे। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा है कि उनके बाबा यानी प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी देश के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। सोचें, जो बात भाजपा के लोग नहीं कह पाए वह बात शर्मिष्ठा मुखर्जी नहीं कही है। भाजपा के नेता यह कह रहे थे कि मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नेहरू का रिकॉर्ड मोदी ने तोड़ा है। उन्होंने यह नहीं कहा कि मोदी पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। अब यह देखना है कि उनको मोदी की ओर से क्या मिलता है।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo