सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए

Categorized as राजनीति

मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो सब अधिकारी अचानक संघी हो गए। उन्होंने भोपाल में एक कार्यक्रम में शनिवार को यह बात कही। विजयवर्गीय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है कई अधिकारी और सरकारी कर्मचारी उनके पास आते हैं और बताते हैं कि उनका जुड़ाव संघ से रहा है। कई अधिकारी अपने परिवार के पुराने लोगों का जुड़ाव बताते हैं। किसी ने कहा कि उसके पिता संघ के अध्यक्ष थे। हो सकता है कि किसी शाखा में रहे हों लेकिन सचमुच आजकल संघ से करीबी दिखाने का चलन बढ़ा है।

जिस समय विजयवर्गीय मध्य प्रदेश में यह बात कह रहे थे उसी समय महाराष्ट्र में इससे जुड़ा एक विवाद सामने आ गया। असल में नागपुर में हाल ही में नियुक्त हुए पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने एक कार्यक्रम में जम कर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की तारीफ की। ध्यान रहे नागपुर में ही संघ का मुख्यालय है। जब विश्वास नांगरे पाटिल ने संघ की तारीफ को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे उन पर भड़क गए। राज ठाकरे ने कहा कि पुलिस कमिश्नर की निष्ठा संविधान, देश की व्यवस्था और पुलिस फोर्स में होनी चाहिए। इस विवाद से कैलाश विजयवर्गीय की बात प्रमाणित हुई है कि अधिकारियों में संघ से नजदीकी दिखाने की होड़ मची है।


Previous News Next News

More News

मानसून सत्र में फिर मुद्दा होगा ऑपरेशन सिंदूर

June 29, 2026

पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई सत्र ऐसा नहीं बीता है, जिसमें इस सैन्य अभियान, पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर संसद में मुद्दा न उठा हो और उस पर विवाद नहीं हुआ हो। अगले महीने संसद का मानसून सत्र होगा और उससे पहले फिर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा सामने आ…

सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए

June 29, 2026

मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो…

सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

June 29, 2026

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता…

डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

June 29, 2026

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी दशकों पुरानी सहयोगी डीएमके से दूरी बढ़ाती जा रही है। पहले तो चुनाव समाप्त होते ही उसने डीएमके से संबंध समाप्त किया और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस को सरकार में शामिल किया और इस तरह तमिलनाडु में…

पासपोर्ट पर अनावश्यक विवाद !

June 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय रूप से, पासपोर्ट राष्ट्रीयता का प्रतीक है, लेकिन यदि किसी की नागरिकता पर विवाद हो (जैसे आप्रवासन, आतंकवाद या दोहरी नागरिकता के मामले में), तो कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण मूल दस्तावेजों: जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता के दस्तावेज, प्राकृतिककरण प्रमाण आदि, की जांच करते हैं। भारत में यह स्थिति नई नहीं है; बॉम्बे हाईकोर्ट (2013) और…

logo