अगले साल आप को रोकने के लिए लड़ेगी कांग्रेस

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। अभी कांग्रेस दो तरह की रणनीति पर काम कर रही है। पहली रणनीति तो उन राज्यों की है, जहां उसे सफलता की संभावना दिख रही है। इस लिहाज से उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को लेकर उसकी तैयारी शुरू हुई है। दूसरी रणनीति आम आदमी पार्टी से लड़ने की है। कांग्रेस के सामने अगले साल के चुनाव के लिहाज से सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी की है। पंजाब, गोवा और गुजरात में अगले साल के चुनाव में कांग्रेस की योजना अरविंद केजरीवाल की पार्टी को रोकने की है। ध्यान रहे 2022 में इन तीनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने ही कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया था।

कांग्रेस ने सबसे पहले पंजाब में अपनी रणनीति तय करने का फैसला किया। इसके लिए अजय माकन को पंजाब भेजा गया और उन्होंने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है। अब फैसला होना है। पार्टी किसी जाट सिख को चेहरा बनाए या दलित चेहरा आगे किया जाए इस पर मंथन हो रहा है। आप नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ अकाल तख्त के फैसले ने कांग्रेस के लिए एक संभावना बनाई है। कांग्रेस उसका लाभ लेना चाहती है। उधर गुजरात में स्थिति उलझ गई है। वहां आप विधायक चैतार वसावा को सात साल की सजा हुई है, जिसका आप ने बड़ा मुद्दा बना दिया है। उसने प्रचार किया है कि भाजपा को आप से डर लग रहा है इसलिए उसके नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। भाजपा भी चाहेगी कि ऐसा प्रचार हो ताकि भाजपा विरोधी वोट कांग्रेस और आप में बंटे। कांग्रेस को इसकी जवाबी रणनीति बनानी है।


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo