भाजपा विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराने का कमाल

एक तरफ जहां पूरे देश में विपक्षी पार्टियों के सांसद और विधायक भाजपा के पक्ष में या भाजपा समर्थित निर्दलीय के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं वही दूसरी ओर कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की। भाजपा के कितने विधायकों ने… Continue reading भाजपा विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराने का कमाल

उद्धव के विधायक, पार्षद तोड़ने की तैयारी

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी टूटने के बाद का घटनाक्रम उनके लिए मिश्रित था। उनकी पार्टी और गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में बहुत शानदार प्रदर्शन किया लेकिन विधानसभा चुनाव में हार गए। वहां तक ठीक था। लेकिन बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी का चुनाव हारने… Continue reading उद्धव के विधायक, पार्षद तोड़ने की तैयारी

राहुल को कई नियुक्तियां करनी हैं

कांग्रेस संगठन में अनेक पद खाली हैं और राहुल गांधी को नियुक्तियां करनी हैं। वैसे तो उन्होंने पिछले साल को ही संगठन का साल कहा था लेकिन संगठन को लेकर कोई बड़ा फैसला उन्होंने नहीं किया। धीरे धीरे कई पद खाली होते चले गए और नई नियुक्ति नहीं हुई। तभी कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों… Continue reading राहुल को कई नियुक्तियां करनी हैं

राजनीतिक लोगों को आगे करेंगे या..

कांग्रेस में अध्यक्ष और प्रभारी महासचिवों के खाली पदों पर नियुक्तियों की चर्चा के साथ ही कांग्रेस में इस बात की भी चर्चा है कि राहुल गांधी राजनीतिक लोगों को आगे करेंगे या गैर राजनीतिक लोगों पर ज्यादा भरोसा करेंगे? यह सवाल भी है कि अगर राजनीतिक लोगों को आगे करेंगे तो पुराने और अनुभवी… Continue reading राजनीतिक लोगों को आगे करेंगे या..

भाजपा ने क्या टाल दिया बदलाव?

भारतीय जनता पार्टी में अचानक संगठन के बदलाव की चर्चा थम गई है। सिर्फ संगठन ही नहीं, बल्कि सरकार में होने वाली फेरबदल की भी बात नहीं हो रही है। ध्यान रहे नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पांच महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी टीम नहीं बनाई। जेपी नड्डा… Continue reading भाजपा ने क्या टाल दिया बदलाव?

शरद पवार की मुश्किलें बढ़ीं

संसद के मानसून सत्र से पहले महाराष्ट्र के सबसे बड़े मराठा क्षत्रप शरद पवार की मुश्किलें बढ़ी हैं। उद्धव ठाकरे की शिव सेना में टूट की खबरों के बाद सबसे ज्यादा बेचैनी शरद पवार की एनसीपी में है। कांग्रेस, उद्धव और शरद पवार की पार्टियों के महाविकास अघाड़ी ने पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन… Continue reading शरद पवार की मुश्किलें बढ़ीं

सपा सांसदों को लेकर संशय बढ़ा

समाजवादी पार्टी के सांसदों को लेकर संशय बढ़ गया है। सिर्फ इसलिए नहीं कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में टूट हो सकती है। वे कई पुराने घोटालों आदि की मिसाल दे रहे हैं और रामगोपाल यादव के अमित शाह से मिलने… Continue reading सपा सांसदों को लेकर संशय बढ़ा

सरकार का ऑपरेशन नीट यूजी

भारत सरकार और भारतीय सेना इस समय ऑपरेशन सिंदूर से भी बड़े अभियान में लगी है। वह अभियान है नीट यूजी की परीक्षा कराना है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि भारतीय सेना और वायु सेना को इस पैमाने पर परीक्षा कराने के लिए शामिल किया गया हो। यह भी पहली बार है, जब… Continue reading सरकार का ऑपरेशन नीट यूजी

सस्ते में निपट गए उद्धव के सांसद!

उद्धव ठाकरे की पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके सांसदों को खरीद लिया है। उन्होंने एक सांसद की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई है। यह बात सही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। कोई नहीं मानता है कि पशुओं… Continue reading सस्ते में निपट गए उद्धव के सांसद!

पहली बार छिपाए गए भाजपा के विधायक

आमतौर पर कांग्रेस या दूसरी भाजपा विरोधी पार्टियों के सांसदों और विधायकों को छिपाने की जरुरत पड़ती है। क्योंकि ‘बिकने’ वाले हर पार्टी में हैं और ‘खरीदार’ सिर्फ भाजपा है। हर बार किसी भाजपा विरोधी पार्टी के विधायक या सांसद ही पाला बदलते हैं और क्रॉस वोटिंग करते हैं और बिना किसी अपवाद के हर… Continue reading पहली बार छिपाए गए भाजपा के विधायक

logo