पहली बार छिपाए गए भाजपा के विधायक

Categorized as राजनीति

आमतौर पर कांग्रेस या दूसरी भाजपा विरोधी पार्टियों के सांसदों और विधायकों को छिपाने की जरुरत पड़ती है। क्योंकि ‘बिकने’ वाले हर पार्टी में हैं और ‘खरीदार’ सिर्फ भाजपा है। हर बार किसी भाजपा विरोधी पार्टी के विधायक या सांसद ही पाला बदलते हैं और क्रॉस वोटिंग करते हैं और बिना किसी अपवाद के हर बार यह काम भाजपा के समर्थन में होता है। इसलिए जब झारखंड में भाजपा के विधायकों को एक होटल में शिफ्ट किया गया तो सबको हैरानी हुई। यह पहली बार हुआ है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए भाजपा को अपने विधायक किसी एक जगह इकट्ठा करने की जरुरत पड़ी है। झारखंड विधानसभा की जैसी स्थिति है और भाजपा ने जैसे उम्मीदवार को समर्थन दिया है उसे देखते हुए कायदे से विपक्षी पार्टियों यानी कांग्रेस, जेएमएम और राजद के विधायकों को छिपाने की जरुरत है।

परंतु उनकी बजाय भाजपा ने अपने विधायकों को एक होटल में शिफ्ट किया है। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब 56 नहीं 61 हैं। गौरतलब है कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन यानी जेएमएम, कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के 56 विधायक हैं और राज्यसभा की दो सीटें जीतने के लिए इतने ही वोट की जरुरत है। जेएमएम ने दावा किया है कि पांच और विधायक उसके संपर्क में हैं, जिससे संख्या 61 हो गई है। उसके बाद भाजपा के विधायकों को होटल में शिफ्ट किया गया है। ध्यान रहे भाजपा के पास अपने 21 विधायक हैं। उनके अलावा जेएमएम, लोजपा और जदयू के तीन विधायक हैं और एक जयराम महतों हैं। इस तरह यह संख्या 25 पहुंचती है। भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी को जीतने के लिए 28 वोट की जरुरत होगी। उनको इतने वोट मिल जाएंगे इसमें किसी को संदेह नहीं है। लेकिन उससे पहले जेएमएम और भाजपा में नूरा कुश्ती चल रही है। जेएमएम अपनी पोजिशनिंग कर रहा है ताकि कांग्रेस के प्रणब झा हारते हैं तो वह कह सके कि उसने अपना काम किया लेकिन कांग्रेस और राजद वाले एकजुट नहीं रह सके।


Previous News Next News

More News

सीएम योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी

June 19, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज 13 दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर…

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ पहुंचा गुजरात

June 19, 2026

अमेरिका और ईरान में हुए समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया गया है और जहाजों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ होर्मुज स्ट्रेट को पार करके गुजरात के दाहेज पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। तीन महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद, इसने…

एससी-ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

June 19, 2026

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा आसान बना दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।  इस…

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

June 19, 2026

नीट री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर सरकार के अस्थायी बैन के फैसले को सही ठहराया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अस्थायी बैन के खिलाफ दायर टेलीग्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस तेजस कारिया की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर अपना…

सीएम वी.डी. सतीशन ने पेश किया केरल बजट 2026

June 19, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शुक्रवार को राज्य का अपना पहला बजट पेश किया, जो उनके ढाई दशक से अधिक लंबे विधायी करियर में एक अहम पड़ाव है।  वित्त विभाग का कामकाज भी संभाल रहे सीएम सतीशन ने विधानसभा में 2026-27 के लिए संशोधित बजट पेश किया। इसके साथ ही सतीशन उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों…

logo