सस्ते में निपट गए उद्धव के सांसद!

Categorized as राजनीति

उद्धव ठाकरे की पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके सांसदों को खरीद लिया है। उन्होंने एक सांसद की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई है। यह बात सही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। कोई नहीं मानता है कि पशुओं की तरह सांसदों, विधायकों की खरीद फरोख्त होती है। लेकिन संजय राउत की बात को मानें तो उन्होंने खुद ही अपने सांसदों की कीमत कम कर दी। उन्होंने एक सांसद की कीमत 15 करोड़ बताई है, जबकि चार साल पहले जब शिव सेना टूटी थी और 40 से ज्यादा विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गए थे तब एक विधायक की कीमत 50 खोखे यानी 50 करोड़ रुपए बताई गई थी। यानी महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए विधायक ज्यादा कीमत में खरीदे गए थे और दिल्ली की सरकार का बहुमत बनाने के लिए सांसदो की कीमत कम लगाई जा रही है!

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी की छह से सात सांसद पाला बदल रहे हैं। सोचें, चार दिन पहले उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में बैठक बुलाई तो पांच सांसद मौजूद थे। कुछ सांसदों के ऑनलाइन जुड़ने की खबर भी थी। लेकिन साथ बैठने और अलग नहीं होने का संकल्प जताने के दो दिन बाद ही सांसदों के फोन स्विच ऑफ हो गए और वे गायब हो गए। इसके बाद सांसद दिल्ली पहुंचे और उनके पीछे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंचे। उद्धव के बागी सांसदों को शिंदे अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हैं। इस बीच संजय राउत ने कीमत के अलावा जो बात कही है वह भविष्य की राजनीति का संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारा समय आएगा तो हम भी दिखाएंगे कि पार्टी कैसे तोड़ी जाती है। यानी अब दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र पार्टियों को तोड़ने का तंत्र बन रहा है।


Previous News Next News

More News

निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

September 18, 2026

देशभर में बहुचर्चित निठारी कांड बरी सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोली पिछले कुछ दिनों से यहां सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर चाय की दुकान चला रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि…

नाइजीरिया: हिरासत में दम घुटने से 37 अवैध सोना खनिकों की मौत

September 18, 2026

नाइजीरिया में अवैध खनन के आरोप में हिरासत में लिए गए कम से कम 37 लोगों की दम घुटने जैसी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद भड़की हिंसा और स्थानीय निवासियों के उग्र प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। बीबीसी के अनुसार नाइजीरिया के…

मेडिकल कॉलेजों में एससी आरक्षण पर मायावती ने सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी

September 18, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए अतिरिक्त आरक्षण पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में योगी सरकार से उच्चतम न्यायालय में अपील करने की मांग की है। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर…

एनएसयूआई ने डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा किया

September 18, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए मतदान के पहले चरण के पूरा होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्रों के बीच सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन का दावा किया है। संगठन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया…

तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नये नाम, नये निशान आवंटित

September 18, 2026

चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में फूट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार ममता बनर्जी धड़े को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न तथा अरूप रॉय धड़े को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और “लिफाफा” चुनाव…

logo