तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में ‘मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना’के तहत बीमा कवर को पांच लाख से पांच गुना बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की।

विधानसभा में नियम 110 के तहत दिए एक बयान में मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि इस बढ़ी हुई बीमा राशि का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी निवासी पैसे की तंगी के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे। स्वास्थ्य सेवा को विशेषाधिकार की जगह मौलिक अधिकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आय या निवास स्थान के भेदभाव के बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read : मानव सुथार ने झटके छह विकेट , भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया

मुख्यमंत्री ने चेन्नई वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पेराम्बूर में 300 करोड़ रूपये की लागत से 400 बिस्तरों वाला विश्वस्तरीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा डॉक्टरों और नर्सों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 351 करोड़ रूपये की लागत से सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा सात नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिनसे 660 नई बी.एससी नर्सिंग सीटें और मौजूदा कॉलेजों में 1,925 अतिरिक्त सीटें सृजित होंगी।

इसके अलावा उन्होंने कैंसर के विशेषज्ञ उपचार के लिए 673.44 करोड़ रूपये की नई योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक 14 मंजिला विशेष कैंसर उपचार केंद्र की स्थापना की जाएगी। तंजावुर, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुनेलवेली और विल्लुपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 5 क्षेत्रीय कैंसर देखभाल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कैंसर के आधुनिक इलाज (रोबोटिक सर्जरी, लीनियर एक्सीलेरेटर, रेडिएशन ट्रीटमेंट आदि) के लिए सरकारी अस्पतालों को 106.17 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo