झारखंड में छात्र आंदोलन 15वें दिन भी जारी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन, राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत के बावजूद गतिरोध न टूटने के कारण शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, सरकार पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के एक अन्य धड़े के साथ बातचीत करेगी।

‘जेपीएससी/जेएसएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग-झारखंड क र्मचारी चयन आयोग) रिफॉर्म मंच’ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता वाली सरकारी समिति के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद, छात्रों ने अपनी मांगों के पूरा होने तक अपना विरोध प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

छात्र 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से या राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के पैनल से स्वतंत्र जांच कराने के अलावा जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक सुधारों की मांग कर रहे हैं।

छात्रों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार रविवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो वे 10 अगस्त को पूर्व-निर्धारित विधानसभा मार्च करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ एक मार्च निकालने की घोषणा की।

Also Read : हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

सात दिन से भूख हड़ताल कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले दूसरे समूह का सरकार के साथ बातचीत का समय तय हुआ है और उन्होंने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के नाम सौंपे हैं।

समूह के सदस्यों के अनुसार, उन्हें शनिवार सुबह राज्य अतिथि गृह में बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।

‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ के बैनर तले 25 जुलाई को शुरू हुआ यह आंदोलन हाल के वर्षों में झारखंड के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलनों में से एक बन गया है।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छह लोगों में से एक छात्र नेता राहुल क्रांति की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया और छात्रों से अपनी जान जोखिम में न डालने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रांति से मुलाकात की और कहा कि विशेषज्ञों की देखरेख में छात्रों को उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 28 जुलाई से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल

August 8, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब बस बैरागढ़ से चंबा जा रही थी। बैरागढ़-तीसा…

मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला

August 8, 2026

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है। न्यायाधीश ब्रायन…

तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

August 8, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत  नमन किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद…

प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे

August 8, 2026

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले अपने पार्टी के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “गद्दारों” से मुलाकात के लिए तो समय निकाल लेते हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नजरअंदाज…

logo