उत्तराखंड के टिहरी में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस नरेंद्रनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सीएम धामी ने आगे कहा कि हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही, गंभीर रूप से घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Also Read : अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने एक्स पर लिखा, “टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मां गंगा से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दुख जताते हुए लिखा, “टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर स्थित कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का हृदय विदारक समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जानकारी के अनुसार, बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo