तमिलनाडु भगदड़ : करूर का दौरा करेगा एनडीए का प्रतिनिधिमंडल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के कारण हुए दर्दनाक हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरे के लिए एनडीए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी कि जेपी नड्डा ने करूर का दौरा करने, इस घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच करने और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए एनडीए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है।

अरुण सिंह ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा करने के बाद वहां की स्थिति की रिपोर्ट देगा। एनडीए प्रतिनिधिमंडल में सांसद हेमा मालिनी, अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, बृजलाल, श्रीकांत शिंदे (शिवसेना सांसद), अपरजिता सारंगी, रेखा शर्मा और पुट्टा महेश कुमार (टीडीपी सांसद) शामिल हैं।

Also Read : पीएम मोदी का टीम इंडिया को बधाई देने वाला पोस्ट वायरल

इससे पहले, सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने घटनास्थल का दौरा किया और भगदड़ के बारे में स्थानीय नेताओं व अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

निर्मला सीतारमण ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार भगदड़ स्थल का दौरा किया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री यहां आना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां इसकी अनुमति नहीं दे सकीं। मैंने परिवारों को उनका संदेश पहुंचाया और कहा कि हमारे देश में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गरीब पृष्ठभूमि के लोगों को अपने प्रियजनों को खोते देखना हृदय विदारक है। पीड़ित ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं, जिन्होंने अपनी आजीविका खो दी है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, जो सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा। कलेक्टर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मुआवजा प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo