दिल्ली: भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन नवरात्रि के दौरान सप्तमी के शुभ अवसर पर किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम दिल्ली भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के नए कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इस अवसर को ‘ऐतिहासिक’ बताया और नई बिल्डिंग के निर्माण पूरा होने पर दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Also Read : ब्लैक आउटफिट में श्रेया घोषाल का स्टनिंग लुक

दिल्ली में पार्टी के कार्यालयों की यात्रा को याद करते हुए सचदेवा ने कहा, “भाजपा की स्थापना के बाद, पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर खोला गया था। बाद में यह कुछ समय तक रकाबगंज रोड पर और फिर लगभग 35 साल तक 14 पंडित पंत मार्ग पर चलता रहा। अब पार्टी की अपनी इमारत दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है। यह यात्रा चुनौतियों से भरी रही, लेकिन यह उल्लेखनीय भी रही।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को किया था।

सचदेवा ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व में ही संगठन ने देश की सभी राज्य की राजधानियों और जिलों में पार्टी कार्यालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस मिशन के तहत, दिल्ली राज्य कार्यालय से संबंधित लंबे समय से लंबित भूमि विवाद का निपटारा हुआ और साथ ही निर्माण कार्य भी पूरा हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में अब अपने-अपने कार्यालय हैं, जो पार्टी की जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo