राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए हैं। राष्ट्रपति के दर्शन के लिए मंदिर को कुछ समय के लिए आम भक्तों के लिए बंद रखा गया, ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान रिजर्व समय में किसी भी भक्त को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह समेत तमाम सीनियर अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद, राष्ट्रपति ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वे निधिवन पहुंचीं।

Also Read : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 3:30 बजे मथुरा के कुब्जा कृष्ण मंदिर पहुंचेंगी, जहां वह करीब 30 मिनट तक रहेंगी। इसके बाद, 4:15 बजे वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगी, जहां वह दर्शन और पूजन करेंगी। शाम 5 बजे राष्ट्रपति मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी, जहां से वह ट्रेन से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति जिस स्पेशल ट्रेन से वृंदावन पहुंची हैं, वह महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन है। 16 कोच की ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होती है, जिसमें राष्ट्रपति के साथ उनके स्टाफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने पिछली बार जून 2023 में इसी विशेष ट्रेन से सफर किया था और वे भुवनेश्वर से अपने गृहनगर रायरंगपुर (ओडिशा) गई थीं। 2 साल 3 महीने बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने दोबारा इस ट्रेन से सफर किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर रेलवे स्टेशनों, लाइनों के किनारे और ओवरब्रिजों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। आरपीएफ और जीआरपी के जवान पूरे सेक्शन में तैनात हैं। राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों ने सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर और राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के अन्य स्थलों पर सुरक्षा के सभी पहलुओं की गहन जांच की गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo