आईआरसीटीसी होटल घोटाले मामले में लालू परिवार के खिलाफ 13 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा कोर्ट

Categorized as प्रादेशिक समाचार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 13 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा। इस मामले में अदालत ने सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है।

आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मामले में अदालत 13 अक्टूबर को आरोप तय करेगी। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, रबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने उस दिन व्यक्तिगत रूप से सभी आरोपियों को पेश होने को कहा है। 

यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव वाले टेंडर में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। मामले में लालू प्रसाद यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। अदालत के आदेश से यह तय होगा कि इस मामले में लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं। 

Also Read : शिल्पा राव की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात

आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री (2004 से 2009 तक) रहने के दौरान आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का कॉन्ट्रेक्ट एक फर्म को देने में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ था। आईआरसीटीसी के ये होटल बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी थे। रखरखाव का ठेका विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाली एक निजी फर्म सुजाता होटल को मिला था।

मामले में कुल 14 आरोपी हैं। लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने जुलाई 2017 में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने दावा किया कि टेंडर के बदले में लालू प्रसाद यादव को एक बेनामी कंपनी के माध्यम से तीन एकड़ प्रमुख भूमि मिली। मामले में सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी।

हालांकि, लालू परिवार सीबीआई के आरोपों को खारिज कर चुका है। लालू परिवार की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि सीबीआई के पास इस केस में मुकदमा चलाने के लिए सबूत नहीं हैं। फिलहाल 13 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश से स्पष्ट हो जाएगा कि लालू परिवार पर मुकदमा चलेगा या नहीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo