सफल युवा आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनें : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय दूरसंचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के मेधावी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, ईमानदारी से काम कर आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनें। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं। शुक्रवार को शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज में उनका विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए युवाओं से संवाद हुआ।

इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि जिन्होंने यूपीएससी, चिकित्सा और अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता पाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, शिवपुरी के इन युवाओं ने अपनी लगन और परिश्रम से न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश की प्रगति में भी नई ऊर्जा का संचार किया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अहम सीख देते हुए कहा कि आप सभी को पूरे क्षेत्र और आगामी पीढ़ियों के लिए ईमानदारी की मिसाल बनना है, क्योंकि ईमानदारी एवं सही नीयत से ही एक स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण होता है। शिवपुरी की यह नई पीढ़ी केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है। इनकी उपलब्धियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

Also Read : नेपाल के हिंसक प्रदर्शनों से डरे प्रवासी

संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि सफलता केवल करियर तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संतुलित जीवन जीना भी उतना ही आवश्यक है। स्वास्थ्य, समय प्रबंधन और परिवार के साथ जुड़ाव, ये तीन स्तंभ हैं, जिन पर वास्तविक सफलता टिकी होती है। 

इसके साथ ही युवा अपनी उपलब्धियों को समाज और राष्ट्रहित में सार्थक योगदान में बदलें। व्यक्तिगत सफलता तभी पूर्ण है, जब उससे समाज को लाभ पहुंचे। युवा केवल अपने सपनों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में करें।

उन्होंने कहा कि आप सबको ईमानदार बने रहना है और अपनी ईमानदारी से सभी को नए आयाम गढ़ने हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए आप सिर्फ उपलब्धियों के रूप में अपना कार्य नहीं, बल्कि एक ईमानदार चरित्र का उदाहरण भी छोड़कर जाएं। 

आप जिस भी पद पर रहें, खुद से ईमानदार रहें और उन दिनों को याद करें, जब आपने पूरी लगन और मेहनत के साथ इस दिन के लिए तैयारी की थी। आप सभी इस क्षेत्र और प्रदेश के भविष्य हैं, जब आप इस परंपरा को कायम रखेंगे तो हमारी आगामी पीढ़ियों में भी इन्हीं संस्कारों का बीजारोपण होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी मेहनत और जुनून ही आने वाले कल का चेहरा है। मुझे विश्वास है कि शिवपुरी का हर युवा अपनी प्रतिभा से भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता बनेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo