कर्नाटक: गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसने से 8 लोगों की मौत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक माल से लदे ट्रक ने गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 

यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, मोसाले होसाहल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रक चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि जुलूस में मोसाले होसाहल्ली, हिरेहल्ली और आसपास के गांवों के लोग शामिल थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

ड्राइवर भुवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक डिवाइडर से टकराया और अंततः गणेश विसर्जन के लिए आई भीड़ को कुचल दिया।

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आठ मृतकों में से पांच इंजीनियरिंग के छात्र थे।

Also Read : झारखंड : खनन क्षेत्र की चुनौतियों का केंद्र और राज्य मिलकर निकालेंगे समाधान

मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हासन शहर और होलेनरसीपुर कस्बे के सरकारी और विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा, “हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है, जहां कई लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बेहद दुखद है कि गणपति जुलूस के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की जान चली गई।

कुमारस्वामी ने कहा यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार को घायलों को सर्वोत्तम निःशुल्क उपचार प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

जद(एस) विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना, उनके बेटे जेडी (एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना और हासन से सांसद श्रेयस पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक रेवन्ना ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हादसा पुलिस की नाकामी के कारण हुआ। गोरूर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

होर्मुज पर जारी गतिरोध बढ़ा

April 19, 2026

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी गतिरोध शनिवार को और बढ़ गया। एक ओर जहां ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को दोबारा खोलने संबंधी अपने फैसले को वापस लेते हुए वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलीबारी की, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी करने के अभियान को…

प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं : राहुल

April 19, 2026

रानीपेट (तमिलनाडु) । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘नियंत्रित’ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अन्नाद्रमुक सत्ता में आए, ताकि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर सकें। गांधी ने दावा किया…

भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, ईरानी राजदूत तलब

April 19, 2026

नई दिल्ली। ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में की गई गोलीबारी की वजह से दो भारतीय मालवाहक जहाजों के मार्ग बदलने के लिए मजबूर होने की घटना को लेकर नयी दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत मोहम्मद फताअली को विदेश मंत्रालय ने शनिवार को तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया…

भाजपा का पतन शुरू हो गया, केंद्र में अल्पमत सरकार

April 19, 2026

हावड़ा। ममता ने 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को केंद्र द्वारा पारित कराने में नाकाम रहने के संदर्भ में यह बात कही। हावड़ा के उलुबेरिया और दक्षिण 24 परगना के बरुइपुर, भंगोर और सोनारपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए,…

आनन-फानन में लाया गया महिला आरक्षण बिल: तेजस्वी यादव

April 18, 2026

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल तब लाया गया जब पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है, तब इसे आनन-फानन में लाया गया। सरकार सीटों का परसीमन कराना चाहती थी।  उन्होंने यहां…

logo