उपराष्ट्रपति बनने पर सीपी राधाकृष्णन को मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन को देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। एक समर्पित लोक सेवक के रूप में, उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उन्हें जनता की सेवा के लिए समर्पित एक सफल उपराष्ट्रपति कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।

अपनी पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर बधाई। आपका ज्ञान और अनुभव हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूत करेगा, ताकि लोगों की बेहतर सेवा की जा सके।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई। आपका समृद्ध प्रशासनिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से राष्ट्र का अनेक प्रकार से मार्गदर्शन करेगी। मुझे विश्वास है कि राज्यसभा के सभापति के रूप में आपकी भूमिका हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगी व भारत की प्रगति में सकारात्मक योगदान देगी। आपके आगामी सफल और प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Also Read : रूश सिंधु ने जीता ‘मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025’ का ताज

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, “सीपी राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनका अनुभव और लोक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता राष्ट्र को बहुत लाभ पहुंचाएगी। उनके नए संवैधानिक भूमिका में सफलता की कामना करता हूं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सीपी राधाकृष्णन जी को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और संसदीय परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एनडीए और पूरे देश के लिए खुशी और गौरव का दिन है। मुझे उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं। मैं उन्हें हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं।

एकनाथ शिंदे ने कहा, “जब वे महाराष्ट्र आए थे, तो हमने उनसे कहा था कि आप जैसे व्यक्ति का महाराष्ट्र का राज्यपाल बनना राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। अब, राज्यपाल के रूप में कार्य करते हुए वे उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo