कांग्रेस, सपा जल्दी बातचीत शुरू करेंगे

Categorized as राजनीति

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमत हो गए हैं कि दोनों मिल कर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार दोनों पार्टियां अलग अलग लड़ी थीं और कांग्रेस सिर्फ दो सीट पर सिमट गई। सपा की सीटें 2017 के 47 से बढ़ कर 111 हो गईं। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों साथ आए तो दोनों को फायदा हुआ। कांग्रेस एक से बढ़ कर छह हो गई तो सपा पांच से बढ़ कर 36 हो गई। उसके बाद से ही दोनों पार्टियां के तालमेल की चर्चा हो रही थी। अब कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से बात हुई है, जिसमें गठबंधन का फैसला हो गया है।

इसके बाद ही राहुल गांधी उत्तर प्रेदश के कांग्रेस सांसदों से मिले। प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जाने से पहले राहुल ने अपने सांसदों से मुलाकात की। सबकी राय यह थी कि कांग्रेस को समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे की बातचीत जल्दी शुरू कर देनी चाहिए। अभी चुनाव में भले छह महीने से ज्यादा का समय है। लेकिन अगर तालमेल की बात पहले हो जाएगी तो दोनों पार्टियों को उम्मीदवारों को तैयारी करने का ज्यादा समय मिलेगा। कांग्रेस सांसदों और अन्य नेताओं ने कहा कि सीटों का बंटवारा भी आसान नहीं है, इसमें समय लगेगा। कांग्रेस सीटों की संख्या से ज्यादा क्वालिटी सीटों की मांग कर रही है। सपा के असर वाले इलाके में भी कांग्रेस को सीट चाहिए। 2017 के चुनाव में कांग्रेस को ज्यादातर ऐसी सीटें मिली थीं, जो गठबंधन के वोट से जीतने वाली नहीं थीं। जहां तक सीटों की संख्या का सवाल है कि कांग्रेस एक सौ सीट चाहती है और अखिलेश यादव हर लोकसभा में एक सीट के फॉर्मूले के हिसाब से 80 सीटों से मोलभाव शुरू करेंगे।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo