चुनाव नहीं जीत पा रहा है एमवीए

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी यानी एमवीए की सबसे बड़ी समस्या क्या है? नेताओं के बयान सुनें तो ऐसा लगता है कि एमवीए की सबसे बड़ी समस्या यह है कि भाजपा उनकी पार्टियों को तोड़ रही है और कमजोर कर रही है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में चार साल में दूसरी बार विभाजन हुआ है और शरद पवार की पार्टी भी एक बार टूट चुकी है। अब फिर से पार्टी टूटेगी या दोनों पार्टियां जुड़ेंगी यह देखने वाली बात होगी। तभी विपक्षी पार्टियों के नेता यह रग आलापते हैं कि उनके नेता गद्दार हो गए या भाजपा ने भय और लालच से उनके नेताओं को तोड़ दिया। पर असली समस्या यह नहीं है। असली समस्या यह है कि एमवीए की पार्टियां चुनाव नहीं जीत पा रही हैं। उनको जनता का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। एक के बाद एक चुनाव हारते जाने के कारण पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति नेताओं का भरोसा घट रहा है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में ज्यादातर नेताओं के लिए सत्ता ऑक्सीजन की तरह है। उसके बगैर ज्यादा समय तक उनका काम नहीं चल सकता है।

एमवीए के हारते जाने की ताजा मिसाल विधान परिषद की 17 सीटों के लिए हुआ चुनाव है। विधान परिषद के लिए स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों द्वारा चुनी जाने वाली 17 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें से 16 सीटें एनडीए ने जीतीं। इनमें से 11 सीटें भाजपा के खाते में गईं। शिव सेना ने तीन और एनसीपी ने दो सीट जीती। नासिक की एक सीट जो एनडीए नहीं जीत पाई वहां भी भाजपा के बागी गोकुल गीते ने शिव सेना के उम्मीदवार को हराया। इससे पहले इसी साल बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी सहित डेढ़ दर्जन शहरी निकायों में चुनाव हुए थे। बीएमसी सहित सभी बड़े शहरों में एमवीए हार गया। हालांकि एमवीए और एनडीए की पार्टियों में हर जगह तालमेल भी नहीं था। ध्यान रहे बीएमसी हारने के बाद ही उद्धव ठाकरे की पार्टी टूटने की चर्चा शुरू हो गई थी क्योंकि बीएमसी ही शिव सेना की लाइफ लाइन रही है। सो, पार्टी टूटने का कारण जन समर्थन कम होना है। अगर वह बढ़े, जनता साथ आए तो पार्टियों का टूटना रूक जाएगा।


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo