कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

Categorized as राजनीति

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया जाता है। उसके आधार पर कांग्रेस का कैरेक्टर जज किया जाता है। लेकिन भाजपा के नेता दूसरे देश में पाकिस्तानी नेताओं, राजनयिक और सैन्य अधिकारियों से मिलते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती है। बहस इस बात की नहीं है कि सरकार कोई ट्रैक टू डिप्लोमेसी कर रही है या नहीं कर रही है। सवाल है कि थिंक टैंक के बहाने ही भाजपा के नेता और रिटायर अधिकारी क्यों पाकिस्तान के लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं? दूसरे देश में पाकिस्तानियों से मिलने वाले भारतीयों को क्यों नहीं देशद्रोही ठहराया जा रहा है?

सरकार की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि श्रीलंका में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक स्टडी यानी आईआईएसएस के कार्यक्रम में भारत के जो नेता और पूर्व अधिकारी पाकिस्तानी नेताओं और पूर्व अधिकारियों से मिले हैं वह ट्रैक टू डिप्लोमेसी नहीं है। क्या इतना बयान देने से मामला समाप्त हो गया? राम माधव भाजपा के कोई छोटे नेता नहीं हैं। वे कई साल पहले पार्टी के महासचिव रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि रहे हैं।

इसी तरह एमएम नरवणे भारतीय थल सेना के प्रमुख रहे हैं और रूचि घनश्याम भारत की राजनयिक हैं, जो पाकिस्तान में भी रह चुकी हैं। इन लोगों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में काम कर रहे डायरेक्टर जनरल स्तर के अधिकारी सज्जाद हैदर खान से मुलाकात की। इस मुलाकात में पीपुल्स पार्टी की नेता शेरी रहमान और रिटायर मेयर जनरल इस्फंदियार अली खान पटौदी भी शामिल थे। शेरी रहमान अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत रही हैं। खबर यह भी है कि आईआईएसएस के जरिए भारत और पाकिस्तान के पूर्व अधिकारियों व नेताओं की वार्ता पहले से चल रही है। लेकिन राम माधव, नरवणे या रूचि घनश्याम के पाकिस्तानियों से मिलने और वार्ता करने से राइटविंग के किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं है। उम्मीद करनी चाहिए कि आगे किसी और पार्टी के लोग पाकिस्तानियों से मिलेंगे तो उसमें भी परेशानी नहीं होगी।


Previous News Next News

More News

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

राजनीति अब केवल अवसरवाद

July 1, 2026

अब भारत की राजनीति में धारा दक्षिणपंथ या धर्मनिरपेक्षता या वामपंथ की नहीं है। न ही  हिंदुत्व की है। 2026 की मौजूदा राजनीति में अब केवल अवसरवाद है। वही सर्वोपरी है। विचार और सिद्धांत समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन सत्ता के सामने ये सब स्थगित है। … 2014 और 2019 की लगातार जीतों ने भाजपा…

logo