अमेरिका और ईरान के वार्ताकार दोहा पहुंचे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जिस समझौता ज्ञापन पर 17 जून को दस्तखत हुआ उस पर आगे की वार्ता के लिए दोनों देशों के वार्ताकार कतर की राजधानी दोहा पहुंच गए हैं। हालांकि ईरान ने कहा है कि वह आगे की तकनीकी बातचीत के लिए नहीं जा रहा है, बल्कि कतर में फ्रीज किया गया अपना पैसा छुड़ाने जा रहा है। उसने कहा है कि कोई बातचीत नहीं होगी। लेकिन अमेरिका कह रहा है कि बातचीत होगी।

ईरान ने बहुत जोर देकर कहा है कि उसका प्रतिनिधिमंडल अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि उनका मकसद अभी विदेशों में फ्रीज किया फंड जारी कराना है। जब तक इस दिशा में कोई काम नहीं होगा, तब तक शांति समझौते पर आगे बातचीत नहीं होगी। वहीं अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर दोहा पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल आमने सामने नहीं बैठेंगे, बल्कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत मध्यस्थों के जरिए होगी। युद्ध शुरू होने से पहले ऐसे ही वार्ता हो रही थी। 17 जून को एमओयू पर दस्तखत के बाद स्विट्जरलैंड में पहली बैठक हुई थी, जिसमें उप राष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल हुए थे। एमओयू के मुताबिक ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को कम करेगा। बदले में अमेरिका ईरानी तेल निर्यात पर कुछ प्रतिबंधों में राहत देगा, होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने की कोशिश करेगा और दोनों देशों को अंतिम समझौते के लिए 60 दिन का समय मिलेगा।

बहरहाल, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज की खाड़ी से जुड़े मामलों में किसी भी विदेशी देश, यहां तक कि फ्रांस के भी दखल देने की जरूरत नहीं है। बघई ने फ्रांस का नाम इसलिए लिया क्योंकि हाल के दिनों में फ्रांस ने होर्मुज की सुरक्षा को लेकर बयान दिए थे। फ्रांस का कहना था कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका होनी चाहिए, ताकि जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रहे।


Previous News Next News

More News

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

राजनीति अब केवल अवसरवाद

July 1, 2026

अब भारत की राजनीति में धारा दक्षिणपंथ या धर्मनिरपेक्षता या वामपंथ की नहीं है। न ही  हिंदुत्व की है। 2026 की मौजूदा राजनीति में अब केवल अवसरवाद है। वही सर्वोपरी है। विचार और सिद्धांत समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन सत्ता के सामने ये सब स्थगित है। … 2014 और 2019 की लगातार जीतों ने भाजपा…

logo