बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

Categorized as राजनीति

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब से ऑपरेशन चला रहे हैं। कुछ दिन पहले ऑपरेशन एल की बात आई थी और कहा गया था कि विजय की पार्टी से जुड़े लॉटरी किंग जोस मार्टिन सैंटियागो और उनका परिवार विधायकों के इस्तीफे करा रहा है ताकि उनकी सीटों पऱ उपचुनाव में विजय की पार्टी जीते वह बहुमत के करीब पहुंचे।

अब तक अन्ना डीएमके के छह विधायकों के इस्तीफे हो गए हैं। छठे विधायक विजय भास्कर ने सोमवार को इस्तीफा दिया। गौरतलब है कि 234 की विधानसभा में विजय के पास 107 विधायक हैं। उनकी पार्टी 108 सीटों पर जीती थी लेकिन चूंकि वे खुद दो सीट से जीते थे तो एक सीट के इस्तीफे के बाद अब 107 सीटें हैं। छह विधायकों के इस्तीफे के बाद कुल सात सीटें खाली हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 118 सीट का है। इस लिहाज से विजय को 11 और विधायक चाहिए। उनको कांग्रेस के पांच विधायकों के साथ साथ लेफ्ट, वीसीके और मुस्लिम लीग के छह विधायकों का समर्थन है। कहा जा रहा है कि विजय का पार्टी 10 से ज्यादा सीटें खाली करा कर उपचुनाव चाहती है ताकि उनकी पार्टी अपने दम पर बहुमत के करीब पहुंच जाए। आने वाले दिनों में उनकी पार्टी अकेले बहुमत हासिल करने का भी प्रयास करेगी।


Previous News Next News

More News

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

राजनीति अब केवल अवसरवाद

July 1, 2026

अब भारत की राजनीति में धारा दक्षिणपंथ या धर्मनिरपेक्षता या वामपंथ की नहीं है। न ही  हिंदुत्व की है। 2026 की मौजूदा राजनीति में अब केवल अवसरवाद है। वही सर्वोपरी है। विचार और सिद्धांत समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन सत्ता के सामने ये सब स्थगित है। … 2014 और 2019 की लगातार जीतों ने भाजपा…

logo