पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

Categorized as समाचार

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई, जब रावलपिंडी के पास कहूटा तहसील अदालत में पेशी के बाद 36 विचाराधीन कैदियों को जेल ले जाया जा रहा था।

Also Read : केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा

एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक जब कैदियों को ले जा रहा वाहन इस्लामाबाद के सिहाला पुलिस थाने के इलाके में चकियन पहुंचा तो साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने कैदियों वाले हिस्से से शोरगुल और लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनी।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा टीम की अगुवाई कर रहे उप निरीक्षक इम्तियाज़ ने मामला शांत कराने के लिए कैदियों वाले हिस्से का दरवाज़ा खोला। पुलिस ने बताया कि उस समय, कुछ कैदियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका और फिर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। खबर के मुताबिक भागने वाले कैदियों में से चार को तुरंत पकड़ लिया गया और वापस हिरासत में ले लिया गया, जबकि 10 अन्य फरार होने में सफल रहे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

June 30, 2026

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर…

केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा

June 30, 2026

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि पुलिस साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके तहत करीब 2,000 अवैध लोन ऐप व 5,000 से अधिक फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगाई गयी है। चेन्निथला ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और साइबर…

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, जांच जारी

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले चंपत राय ने…

उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अख्तर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।…

गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार को फिर खुलेगा दिल्ली उच्च न्यायालय

June 30, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय महीने भर के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को फिर खुल जाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी जून में अवकाशकालीन पीठ के ज़रिए काम जारी रखा था। एक जुलाई को फिर से खुलने के बाद उच्च न्यायालय कई अहम मामलों पर सुनवाई करेगा। शराब नीति मामले में…

logo