शिंदे क्या विकल्प बन सकते हैं?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि क्या एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई धुरी बन सकते हैं? इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है उसको भरने वाला चेहरा शिंदे का हो सकता है। असल में राज्य की राजनीति के सारे बड़े चेहरे अचानक राजनीतिक क्षितिज से गायब हो गए हैं। अजित पवार एक विमान हादसे में मारे जा चुके हैं और शरद पवार की उम्र और सेहत उनका साथ नहीं दे रही है। उनके साथ के या बाद के तमाम पुराने नेता चले गए है या अप्रासंगिक हो गए हैं। कांग्रेस में भी कोई मजबूत नेता नहीं बचा, जिसका पूरे महाराष्ट्र में असर हो। कहने को कई पूर्व मुख्यमंत्री अब भी महाराष्ट्र में राजनीति कर रहे हैं। लेकिन एक उद्धव ठाकरे को छोड़ दें तो चाहे पृथ्वीराज चव्हाण हों या अशोक चव्हाण या सुशील शिंदे किसी में देवेंद्र फड़नवीस या एकनाथ शिंदे को चुनौती देने का दम नहीं है। शिंदे एक दमदार जमीनी नेता हैं, राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं और शिव सेना की राजनीतिक विरासत उनके पास है।

एकनाथ शिंदे की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे मराठा हैं और हिंदुत्व की राजनीति करते हैं। ध्यान रहे शरद पवार और अजित पवार के बाद अब कोई बड़ा मराठा नेता सक्रिय नहीं है। मराठाओं को यह भी समझ में आ रहा है कि भाजपा गैर मराठा राजनीति को आगे बढ़ा रही है। एक योजना के तहत भाजपा ने हर राज्य में राजनीतिक रूप से सबसे मजबूत जातियों की राजनीतिक हैसियत कम की है। मुसलमान से लेकर मराठा, जाट और आदिवासी तक के बारे में यह बात कही जा सकती है। अब कोई भी जाति यह क्लेम नहीं कर सकती है कि उसके बगैर सरकार नहीं बनेगी। यह बात मराठाओं को साल रही है। उनको विकल्प के रूप में एकनाथ शिंदे दिख रहे हैं। ऊपर से शिंदे का असर ठाणे, कल्याण से लेकर पूरे पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में है। उन्होंने जमीन से राजनीति शुरू की है और शीर्ष तक पहुंचे हैं। इसलिए वे चुनौती बन सकते हैं। तभी कहा जा रहा है कि एक योजना के तहत दिल्ली से शिंदे को मजबूत बनाया जा रहा है कि वे देवेंद्र फड़नवीस को संतुलित रखें। इससे फड़नवीस को राज्य से बाहर दिल्ली के बारे में सोचने का समय नहीं मिलेगा।


Previous News

More News

शिंदे क्या विकल्प बन सकते हैं?

June 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई धुरी बन सकते हैं? इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है उसको भरने वाला चेहरा शिंदे का हो सकता है। असल में राज्य की राजनीति के सारे बड़े चेहरे अचानक राजनीतिक…

डिप्टी पीएम की चर्चा का क्या मतलब है

June 30, 2026

दिल्ली में साजिश थ्योरी कभी समाप्त नहीं होती है। यहां भले नरेंद्र मोदी ने एलीट मीडिया, खान मार्केट गैंग और लुटियन की दिल्ली के लोगों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत घटा दी है लेकिन उनकी आदतें नहीं बदली हैं। तभी केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों, भाजपा और संघ आदि को लेकर हर दिन कोई न कोई…

नीतीश कुमार क्यों केंद्र में मंत्री बनेंगे

June 30, 2026

जिस तरह से अमित शाह के उप प्रधानमंत्री बनने की चर्चा है वैसे ही इस बात की भी जोर शोर से चर्चा हो रही है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इसका कोई आधार नहीं है। कुछ समय पहले तक तो नीतीश समर्थक उनके उप…

अमेरिका-ईरान ने जंग रोकी

June 30, 2026

नई दिल्ली। तीन दिन के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान ने जंग रोक दी है। साथ ही यह सहमति भी बनी है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी। हालांकि वार्ता के समय और स्थान को लेकर संशय है। कई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को कतर में दोनों देशों…

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

June 30, 2026

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है…

logo