दलित मतदाताओं को कांग्रेस का संदेश

Categorized as राजनीति

कई जगह इस बात का मजाक बनाया जा रहा है कि कांग्रेस के दो नेता राजेंद्र पाल गौतम और तनुज पुनिया अचानक मायावती से मिलने पहुंच गए थे और मायावती के कार्यालय के बाहर से गार्ड ने उनको लौटा दिया था। पहली नजर में यह मजाक का ही मामला दिखता है। याद करें कैसे पिछले साल विधानसभा चुनाल से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुछ अन्य नेताओं को लेकर राजद सुप्रीम लालू प्रसाद के घर के बाहर पहुंच गए थे और कह रहे थे कि राजद उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल करे। राजद ने गठबंधन नहीं किया। इसके बावजूद ओवैसी की पार्टी के पांच विधायक मुस्लिम बहुल सीटों से चुनाव जीत गए।

ठीक उसी तर्ज पर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने बसपा प्रमुख के ऊपर दांव खेला है। वे तनुज पुनिया के साथ मायावती से मिलने गए। उनको पता था कि मायावती नहीं मिलेंगी। उनको मिलना होगा तो सीधो राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगी। फिर वे गए तो इसका मकसद यह था कि चुनाव से पहले राज्य के दलित मतदाताओं को यह मैसेज दिया जाए कि कांग्रेस उनके हितों का ध्यान रखने वाली पार्टी है और इसलिए वह बसपा से तालमेल करना चाहती है। कांग्रेस के लोग एआई जेनेरेटेड एक पोस्टर भी सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं, जिसमें बसपा को कांग्रेस का स्वाभाविक सहयोगी बताया जा रहा है। ध्यान रहे जब से मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं तब से कांग्रेस ने दलित राजनीति पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया और दलित वोटों में कांग्रेस की स्वीकार्यता भी बढ़ी है। सो, यह अनायास नहीं था, बल्कि सोचा समझा दांव था।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo