तमिलनाडु में कांग्रेस सरकार में शामिल

Categorized as राजनीति

चुनावी राजनीति में कई बार संख्या धोखा देने वाला फैक्टर होता है। बड़ी संख्या कई बार नेता और पार्टियों की ताकत नहीं बढ़ाती है तो कई बार कम संख्या बहुत ताकतवर बना देती है। बिहार इसकी मिसाल है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार विधानसभा का अंकगणित ऐसा बना कि सिर्फ 43 सीट लेकर नीतीश सबसे शक्तिशाली रहे और दोनों सबसे बड़ी पार्टियों को अपने इशारे पर नचाया। लेकिन वही नीतीश 2025 के चुनाव के बाद 85 सीट लेकर भी इतने असहाय हो गए कि मुख्यमंत्री पद से हटा दिए गए और भाजपा का सीएम बन गया।

संख्या की यही कहानी तमिलनाडु में भी दोहराई जा रही है। पिछली विधानसभा में कांग्रेस ने 18 विधानसभा सीटें जीती थीं लेकिन डीएमके ने उसे सरकार में शामिल नहीं किया। वह इस सिद्धांत पर अड़ी रही कि सरकार सिर्फ डीएमके की बनेगी। असल में दोनों द्रविडियन पार्टियों ने 1967 के बाद से ही यह सिद्धांत अपनाया है। वे किसी भी सहयोगी पार्टी को सरकार में नहीं शामिल करती हैं। सो, एमके स्टालिन ने कांग्रेस को सरकार में नहीं शामिल किया। चूंकि डीएमके को अकेले दम पर बहुमत हासिल था इसलिए कांग्रेस कुछ कर भी नहीं सकी।

परंतु मौजूदा विधानसभा में हालात ऐसे बने कि सिर्फ पांच सीट जीतने वाली कांग्रेस को 60 साल के बाद सरकार में शामिल होने का मौका मिल गया। कांग्रेस के पांच में से दो विधायक मंत्री बने हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। असल में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी टीवीके को 107 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से कम है। सो, कांग्रेस की लॉटरी निकल गई। अब माना जा रहा है कि यहां से कांग्रेस की वापसी का दौर शुरू हो सकता है। राज्य अत्यधिक द्रविडियन राजनीति के बाद कांग्रेस को अपने लिए मौका बनता दिख रहा है।


Previous News Next News

More News

कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला

July 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला जारी है। अलग अलग कारणों से मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। कुछ और मंत्रियों का इस्तीफा होना है, जिसका इंतजार चल रहा है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थोड़ी अलग परिस्थितियों में हुआ है। इसकी तुलना यूपीए दो की सरकार में खेल मंत्री रहे…

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

logo