तमिलनाडु की दोनों द्रविड पार्टियों की समस्या

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु की दोनों द्रविड पार्टियों, जिन्होंने करीब 60 साल तक बारी बारी से राज्य में शासन किया उनकी हालत खराब है। छह दशक में पहली बार ऐसा हुआ कि दोनों द्रविड पार्टियां एक साथ सत्ता से बाहर हो गईं और एक नई पार्टी का राज्य की राजनीति में उदय हुआ। फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी और छोटी पार्टियों के समर्थन से उसने सरकार बना लिया। इस संकट का सबसे पहला असर अन्ना डीएमके पर पड़ा, जिसके दो टुकड़े हो गए हैं। 30 विधायकों का एक धड़े ने अलग नेता चुना है और 17 विधायकों ने पार्टी महासचिव ई पलानीसामी को नेता चुना है। स्पीकर को फैसला करना है कि असली पार्टी कौन सी है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके में सब कुछ ठीक है। अभी लग रहा है कि कोई परेशानी नहीं है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि स्टालिन के लिए भी अपने बेटे उदयनिधि को विधायक दल का नेता चुनवाना आसान नहीं होगा। उनके साथ समस्या यह है कि खुद स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। अगर वे जीते होते तो उनको नेता चुनने में किसी को समस्या नहीं आती। लेकिन उदयनिधि के नाम पर कई विधायकों को आपत्ति है। वे अलग अलग तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। तभी स्टालिन ने विधायक दल की बैठक टाल दी। कहा जा रहा है कि उदयनिधि के नाम पर सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo