महिलाओं के मतदान व्यवहार पर असर नहीं

Categorized as राजनीति

महिला आरक्षण के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन कानून में बदलाव नहीं हो सका और इससे महिलाओं को विधानसभाओं व लोकसभा में आरक्षण मिलने का रास्ता रूक गया, इससे महिलाएं बहुत नाराज होंगी ऐसा कहने और मानने वाले लोग सिर्फ भाजपा के नेता हैं। बाकी किसी को इस तरह की धारणा पर शायद ही यकीन आए। भाजपा के लोग भी इस पर यकीन नहीं करते हैं लेकिन वे कह रहे हैं क्योंकि उनको ऊपर से कहा गया है और मन को एक झूठी तसल्ली है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में शायद कुछ फायदा हो जाए।

वास्तविकता यह है कि इस तरह की बातों से कोई फायदा नहीं होता है। विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाली कुछ महिलाएं जरूर हो सकता है निराश हुई हों लेकिन बाकी महिलाओं पर इसका रत्ती भर असर नहीं होता है। अगर महिला आरक्षण कानून के विरोध का कोई असर होता तो मुलायम सिंह यादव से लेकर लालू यादव और शरद यादव तक न तो कोई चुनाव जीतता और न इनकी पार्टी कभी चुनाव जीतती। कांग्रेस और भाजपा ने भी पिछले 30 साल में कई बार परोक्ष रूप से इस बिल को बाधित किया है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी सरकार दांव पर लगा कर अमेरिका के साथ परमाणु संधि कर ली लेकिन महिला आरक्षण नहीं पास करा सकी। परमाणु संधि का विरोध करने वाली दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और लेफ्ट महिला आरक्षण के समर्थक थे। सोचें, लोकसभा की तीनों सबसे बड़ी पार्टियां इस कानून के पक्ष में थीं और तब भी कानून पास नहीं हुआ और इस बीच इन पार्टियों की राजनीति चलती रही।

इसमें संदेह नहीं है कि महिलाएं एक स्वतंत्र वोट के तौर पर उभरी हैं लेकिन उनके ऊपर ज्यादा असर उन योजनाओं का है, जिनमें उन्हें नकद पैसे मिल रहे हैं या उनके जीवन को आसान बनाने वाली सुविधाएं मिल रही हैं। उनको बंद करने पर उनकी प्रतिक्रिया चुनाव कराने वाली हो सकती है। महिला आरक्षण कानून का उनके मतदान व्यवहार पर कोई असर नहीं होता।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo