सरकार के दांव से विपक्ष का फायदा

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन का विधेयक इस राजनीतिक एजेंडे के साथ पेश किया था कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में इसका फायदा हो जाएगा। बंगाल मातृ शक्ति की पूजा करने वाला राज्य है और अगर चुनाव से ऐन पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिल गया तो चुनाव में भाजपा को लाभ होगा। सरकार को अंदाजा था कि विधेयक पास नहीं भी हो सकता है फिर भी इसे पेश किया गया तो यह भी मकसद था कि अगर विपक्ष इसका विरोध करता है तो चुनाव में प्रचार करके उसको कठघरे में खड़ा किया जाएगा और उसको इसका नुकसान भी हो सकता है। लेकिन सरकार के इस दांव से विपक्ष को कोई तरह का फायदा हो गया। एक फायदा तो यह हुआ कि पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। डीएमके से लेकर समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस तक सबके सांसद इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ एकजुट हुए। विपक्ष की साझा हैसियत यानी 233 सांसदों की जगह उसको 238 सांसदों का वोट मिला और वह भी तब जबकि ममता बनर्जी की पार्टी के सात सांसद चुनाव प्रचार की वजह से संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे।

दूसरा फायदा यह होता दिख रहा है कि सरकार के इस दांव ने बचे हुए दोनों चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव बदल दिया है। पहले पश्चिम बंगाल की बात करें तो ममता बनर्जी ने परिसीमन और महिला आरक्षण दोनों को अपने फायदे में इस्तेमाल कर लिया है। हालांकि इससे चुनाव नतीजों की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है लेकिन मतदान से ठीक पहले मुद्दे की तलाश कर रहीं ममता बनर्जी को भाजपा ने दो बड़े मुद्दे दे दिए हैं। भाजपा ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उत्तरी बंगाल में पूरी ताकत से प्रचार में उतार दिया है। वहां पहले चरण में वोटिंग होनी है। उत्तरी बंगाल की 54 सीटों में से पिछली बार भाजपा ने 30 सीटें जीती थी और कई सीटों पर हारने का अंतर बहुत कम था। ममता वहां प्रचार कर रही हैं कि परिसीमन के जरिए भाजपा इस क्षेत्र को बंगाल से अलग करने की साजिश कर रही है या परिसीमन के जरिए इस क्षेत्र की लोकसभा व विधानसभा सीटों की संरचना बदलना चाहती है। दूसरे क्षेत्रों में भी यह प्रचार हो रहा है लेकिन उत्तर बंगाल में भाजपा को इसका ज्यादा नुकसान हो सकता है। वहां यह अपील काम कर रही है। इसी तरह ममता ने महिला आरक्षण को लेकर तथ्य सामने रखे हैं। उन्होंने बताया है कि लोकसभा में उन्होंने 40 फीसदी सीटें महिलाओं को दी थी और विधानसभा में भी उनकी 55 महिला उम्मीदवार है, जबकि भाजपा ने सिर्फ 32 महिलाओं को टिकट दी है।

इसी तरह तमिलनाडु में भी चुनाव पूरी तरह से बदल गया है। अब समूचा प्रचार परिसीमन के ईर्द गिर्द है। इसके खिलाफ सबसे मुखर एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके है और दूसरी पार्टी जो मुखर है वह जोसेफ विजय की टीवीके है। इनके मुकाबले अन्ना डीएमके बैकफुट पर है। भाजपा के नेता जरूर किसी न किसी तर्क से परिसीमन का बचाव कर रहे हैं लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। तमिलनाडु में संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन बिल की कॉपी जला कर सही किया या गलत उसकी व्याख्या होगी। लेकिन उन्होंने इसका राजनीतिक इस्तेमाल कर लिया। काले कपड़े पहन कर स्टालिन ने प्रचार किया तो उनके सांसदों ने संसद में भी काले कपड़े पहने। बिल की कॉपी जलाई और परिसीमन को तमिलनाडु की राजनीतिक हैसियत घटाने वाला बताया। इससे अस्मिता की राजनीति को बल मिला है। ध्यान रहे एमके स्टालिन लगातार तमिल पहचान के मुद्दे पर ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने बैठे बिठाए उनके एजेंडे को मजबूती देने वाला मुद्दा दे दिया।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo