स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

Categorized as समाचार

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। 

कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर बंद हुए, जिससे स्पेसएक्स का कुल बाजार मूल्य (मार्केट कैप) पहले ही कारोबारी दिन लगभग 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इसके साथ ही रॉकेट निर्माण कंपनी के संस्थापक एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनियर बन गए। और इसी के साथ, शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के पहले ही दिन स्पेसएक्स दुनिया की छठी सबसे मूल्यवान सार्वजनिक कंपनी बन गई।

स्पेसएक्स की बाजार में एंट्री ऐसे समय में हुई है, जब इस साल शेयर बाजार मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र की संभावनाओं को लेकर निवेशकों के उत्साह पर आगे बढ़ रहा है।

इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए कंपनी ने लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए, जो इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में से एक माना जा रहा है।

Also Read : शादी सिर्फ प्यार से नहीं चलती, सोच और संस्कार का मेल भी जरूरी: पूनम ढिल्लों

कंपनी की लिस्टिंग को संस्थागत और खुदरा निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। रिपोर्टों के अनुसार, कुल ऑर्डर 350 अरब डॉलर से अधिक के रहे, लेकिन इसके बावजूद करीब एक-तिहाई निवेशकों को शेयर नहीं मिल सके। केवल खुदरा निवेशकों की मांग ही 100 अरब डॉलर से अधिक रही।

विश्लेषकों के अनुसार, वर्ष 2026 में मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई के स्पेसएक्स में विलय और एआई के क्षेत्र में कंपनी के बढ़ते प्रयासों ने इस आईपीओ को एआई-आधारित कारोबारी मॉडल्स के प्रति बाजार के उत्साह की बड़ी परीक्षा के रूप में पेश किया।

हालांकि, कुछ विश्लेषकों ने चेतावनी भी दी है कि कंपनी का ऊंचा मूल्यांकन उसके मौलिक वित्तीय प्रदर्शन से काफी आगे निकल सकता है। स्पेसएक्स ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 4.28 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 1 अरब डॉलर या उससे अधिक राशि जुटाने वाले आईपीओ में पहले दिन सबसे बड़ी बढ़त का रिकॉर्ड डिजाइन सॉफ्टवेयर कंपनी फिग्मा के नाम है, जिसके शेयर वर्ष 2025 में लिस्टिंग के दिन 250 प्रतिशत तक चढ़े थे। हालांकि बाद में उस तेजी का बड़ा हिस्सा खत्म हो गया और अब उसके शेयर आईपीओ मूल्य से लगभग 45 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं।

इस बीच, एलन मस्क के ट्रिलियनियर बनने के बाद अमेरिका के डेमोक्रेटिक नेताओं, जिनमें मैसाचुसेट्स की सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधि रो खन्ना शामिल हैं, ने अमेरिका के सबसे अमीर लोगों पर संपत्ति कर लगाने की मांग उठाई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo