क्लीन चिट के बाद से केजरीवाल पर सख्ती

Categorized as राजनीति

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में विशेष अदालत से बरी होने के बाद पार्टी और परिवार में जश्न का माहौल था। केजरीवाल ने उसके बाद फिर कहना शुरू किया था कि वे कट्टर ईमानदार हैं। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने के बाद पार्टी के ऊपर जो खतरे के बादल मंडरा रहे थे वो छंट गए हैं। अगले साल पंजाब में फिर से पार्टी के जीतने की चर्चा शुरू हो गई थी। कई लोग साजिश थ्योरी लेकर भी आए थे कि केजरीवाल और भाजपा मिले हुए हैं। कांग्रेस ने प्रचार किया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को शराब नीति घोटाले में इसलिए रिहा किया गया है ताकि उनको पंजाब में फायदा हो। कांग्रेस का कहना है कि पंजाब में भाजपा खुद नहीं जीत सकती है इसलिए उसका प्रयास है कि कांग्रेस को जीतने से रोका जाए। इसलिए उसने केजरीवाल और उनकी पार्टी को मजबूत करना शुरू किया है। दूसरी ओर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि राहुल और रॉबर्ट वाड्रा जेल नहीं गए इसलिए कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं।

लेकिन ऐसा लग रहा है कि असलियत कुछ और है। किसी साजिश के तहत केजरीवाल की रिहाई नहीं हुई है। क्योंकि विशेष अदालत के फैसले के चार घंटे के भीतर सीबीआई ने हाई कोर्ट में अपील कर दी। उस पर सुनवाई के दौरान अब केजरीवाल ने जज बदलने की याचिका लगाई है। और इस बीच केजरीवाल की पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं के यहां ईडी के छापे पड़े हैं। पहले राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के यहां ईडी ने छापा मारा और उसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के यहां भी केंद्रीय एजेंसी ने छापा मारा। जाहिर है केडरीवाल की पार्टी इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रही है। लेकिन मामला सिर्फ इतना नहीं है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि शराब नीति घोटाले में केजरीवाल की रिहाई के समय विशेष अदालत ने जो टिप्पणी की उससे केंद्रीय एजेंसियों को झटका लगा है। अदालत ने तो सीबीआई के जांच अधिकारियों के खिलाफ ही जांच करने के आदेश दिए थे, जिस पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई। इससे एजेंसी के अधिकारियों में भी नाराजगी है। राजनीतिक नेतृत्व के दबाव की खबरें भी आ रही हैं। तभी कहा जा रहा है कि दिल्ली में केजरीवाल के शराब नीति घोटाले से बरी होने का बदला उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के जरिए लिया जा रहा है। एजेंसियां ऐसे नेताओं को टारगेट कर रही हैं, जो कारोबारी हैं और किसी खास मकसद से जिन लोगों को केजरीवाल ने राज्यसभा भेजा है। ध्यान रहे संजीव अरोड़ा बड़े कारोबारी हैं और उनको राज्यसभा भेजा गया था। बीच में उनसे इस्तीफा कराया गया और विधानसभा का उपचुनाव लड़ कर वे राज्य सरकार में मंत्री बने। अभी वे मंत्री हैं। इसी तरह अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक हैं। उनका बहुत बड़ा कारोबारी समूह है और पिछले दिनों राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटाने के बाद केजरीवाल ने अशोक मित्तल को ही उप नेता बनाया है। इसलिए इन नेताओं के खिलाफ छापा किसी हाल में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं प्रतीत होता है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo