बिना कानून बने संशोधन हो रहा था

Categorized as राजनीति

सोचें, सरकार नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के बिल को लेकर कितनी अगंभीर थी कि उसने इस कानून को लागू किए बगैर ही संशोधन का प्रस्ताव पेश कर दिया था। इससे यह भी साफ हो रहा है कि सरकार सब कुछ दिखावे के लिए कर रही थी। उसको असल में कानून नहीं बनवाना था। उसे असल में पश्चिम बंगाल के चुनाव से पहले एक मुद्दा चाहिए था। सरकार को भी पता है कि नारी शक्ति वंदन कानून पहले से है और उसे एक टाइमलाइन पर लागू कर दिया जाएगा। लेकिन बंगाल के चुनाव में अगर महिला आरक्षण का मुद्दा बन जाए तो उसका लाभ हो सकता है। सरकार कितनी अगंभीर थी और कैसे उसने बिना तैयारी के इसे पेश किया था इसका अंदाजा इस बात से भी लगता है कि अमित शाह कह रहे थे कि लोकसभा की सीटें साढ़े आठ सौ कैसे होंगी और इस बात का बिल में जिक्र भी नहीं था। जब मामला उठा तो सरकार ने कहा कि एक घंटे का समय दीजिए और बिल पास कराने को तैयार हो जाइए तो 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रावधान बिल में कर दिया जाएगा।

बहरहाल, बिना बेसिक तैयारी के सरकार ने तीन दिन का सत्र बुला दिया और संशोधन कानून पेश कर दिया। सोचें, संविधान के 131वें संशोधन बिल सहित दो और बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। उसके बाद 16 मार्च को उसे लोकसभा में पेश किया गया। जब बिल पेश हो गया तब पता चला कि इसे अभी तक सरकार ने अधिसूचित ही नहीं किया है। यानी बिल सितंबर 2023 में पास हो गया और राष्ट्रपति के दस्तखत से कानून बन गया लेकिन 16 अप्रैल 2026 तक उसे लागू नहीं किया गया। सवाल है कि जो कानून लागू नहीं हुआ है उसे कैसे संशोधित किया जाएगा। सो, आनन फानन में 16 अप्रैल की रात को कानून को अधिसूचित किया गया। विपक्ष ने भी अगले दिन इस लापरवाही की ओर इशारा किया। लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह जानती थी कि किस मकसद से बिल लाया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo