दिल्ली और हरियाणा से पंजाब की राजनीति

Categorized as राजनीति

राजनीति में कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना का खेल बहुत चलता है। भाजपा इस खेल में भी माहिर है। वह कहीं से भी कहीं की राजनीति साधने का प्रयास करती है। अभी ऐसा लग रहा है कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को दिल्ली और हरियाणा से साधने की कोशिश हो रही है। तभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब इस साल का बजट पेश करवे विधानसभा पहुंचे तो उन्होंन दस्तार बांध रखी थी। उन्होंने सिखों के बांधने वाली पगड़ी पहनी हुई थी और उससे पंजाब के सिख व जाट सिखों को एक संदेश दिया।

इसी तरह अब केंद्र सरकार ने दिल्ली में सिख समुदाय से आने वाले तरणजीत सिंह संधु को उप राज्यपाल बनाया है। विनय कुमार सक्सेना को उप राज्यपाल पद से हटा कर लद्दाख भेज दिया गया है। उनकी जगह विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी और अमेरिका में भारत ते राजदूत रहे तरणजीत सिंह संधू को उप राज्यपाल बनाया गया है। उनको लोकसभा की टिकट देने की भी बात हुई थी। ध्यान रहे पंजाब की राजनीति को ध्यान में रख कर ही हारे हुए रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र में मंत्री बनाया गया और एपस्टीन फाइल्स के विवाद के बावजूद हरदीप सिंह पुरी को मंत्री बनाए रखा गया।


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo