कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को सीट मिलेगी तो उत्तर भारत का कोई व्यक्ति नहीं जाएगा। तभी स्टालिन की कृपा से मिल रही सीट पर एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म स्टार विजय की वजह से कांग्रेस और स्टालिन दोनों परेशान हैं। विजय कास्ट न्यूट्रल हैं लेकिन उनके ईसाई होने की वजह से कांग्रेस को समस्या हो रही है। तभी क्रिस्टोफर तिलक की लॉटरी लग गई।

अजब गजब उम्मीदवारों में सबसे कमाल का नाम हरियाणा का है। कांग्रेस ने अपने कोटे की एक सीट के लिए करमबीर सिंह बौध को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के आखिरी दिन यानी पांच मार्च से एक दिन पहले जब कांग्रेस सर्किल में यह नाम आया तो सब हैरान थे। किसी को पता नहीं था कि इस नाम का कोई नेता पार्टी में है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की टीम ने यह नाम तय कराया है। उधर हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अलग अपना खेल कर दिया। उनको अपने राज्य से न तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अपनी प्रतिद्वंद्री रहीं प्रतिभा सिंह को भेजना था और न आनंद शर्मा को जाने देना था। सो, वे अनुराग शर्मा को लेकर आए। कांग्रेस ने यह अच्छा किया कि छत्तीसगढ़ में कोई प्रयोग करने की बजाय फूलोदेवी नेताम को फिर से उच्च सदन में भेजने का फैसला किया।


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo