पेड़ गिरवी रख कर कर्ज लेगा महाराष्ट्र

Categorized as राजनीति

यह गजब खबर है, जिसे पढ़ कर दिल दहल गया। सोचें, महाराष्ट्र का यह हाल है कि राज्य सरकार के पास अपनी योजनाओं के लिए पैसे नहीं हैं और उसे अपने पेड़ गिरवी रख कर कर्ज लेना पड़ रहा है। यह कोई मजाक की बात नहीं है। महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री गणेश नाईक ने खुद यह बात कही है। सोचें, एक समय विजय माल्या ने अपने किंगफिशर ब्रांड की वैल्यू लगा कर उसके ऊपर कर्ज लिया था तो उसे फ्रॉड माना गया था। बहरहाल गणेश नाईक ने कहा कि सरकार के सामने पैसे का संकट है। नाईक ने बताया कि पेड़ गिरवी रख कर कर्ज लिया जाएगा।

असल में महाराष्ट्र में पिछले चुनाव के समय ‘मुफ्त की रेवड़ी’ बांटने वाले जो फैसले हुए उससे राज्य पर राजस्व का बड़ा बोझ पड़ा है। गणेश नाईक ने इसका जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि माझी लड़की बहिन योजना की वजह से सरकार पर बड़ा वित्तीय दबाव है। हालांकि साथ ही यह भी कहा कि सरकार इन योजनाओं को जारी रखेगी। इन योजनाओं की वजह से सरकार की विकास की परियोजनाएं ठप्प पड़ी हैं। यहां तक कि रूटीन के काम के लिए पैसे की कमी पड़ रही है। तभी राज्य सरकार ने अपने सागवान के पेड़ गिरवी रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने सागवान के जो पेड़ लगवाए उनकी कीमत 12 हजार करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। उन पेड़ों को गिरवी रख कर सरकार छह हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी और उससे काम चलाएगी। अगर सुप्रीम कोर्ट ने जल्दी से जल्दी सुनवाई करके ऐसी योजनाओं पर रोक नहीं लगवाई तो पता नहीं राज्य सरकारों को क्या क्या गिरवी रखना पड़े!


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo