भाजपा ने असम में यूपीपीएल को छोड़ा

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी कितनी सुविधा से पलटी मारती है और अपने सहयोगी बदलती है इसकी मिसाल असम है। असम में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की अपनी सहयोग पार्टी यूपीपीएल को छोड़ दिया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जवाब देने की जरुरत नहीं समझी थी। असल में उन्होंने गठबंधन के बारे में बताते हुए मीडिया के सामने कहा कि 10 मार्च तक गठबंधन की बात पूरी हो जाएगी। यह बताते हुए उन्होंने कहा कि असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे की बात होगी, जो 10 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद उनसे पूछा गया कि यूपीपीएल का क्या होगा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ध्यान रहे पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रमोद बोडो की पार्टी यूपीपीएल से तालमेल किया था। उससे पहले हाग्रामा मोहिलारी की पार्टी बीपीएफ से भाजपा का तालमेल था। पिछले चुनाव से पहले जब बोडोलैंट टेरिटोरियल कौंसिल यानी बीटीसी का चुनाव यूपीपीएल ने जीता तो भाजपा ने बीपीएफ को छोड़ कर उससे तालमेल कर लिया। तब बीपीएफ ने कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ा। इस बार बीटीसी का चुनाव बीपीएफ ने जीत लिया तो भाजपा ने यूपीपीएल को डंप कर दिया और बीपीएफ से तालमेल कर लिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यूपीपीएल का क्या रुख होता है। वह अकेले लड़ती है या तालमेल के लिए कांग्रेस की ओर देखती है। ध्यान रहे मोहिलारी और बोडो दोनों का असर बोडोलैंड के इलाके में है। वहां की 15 विधानसभा सीटें कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए बहुत अहम हैं।


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo