पंकज चौधरी कब तक निभाएंगे दोहरी जिम्मेदारी?

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी कब तक दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे? यह सवाल अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेता ही पूछने लगे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान इस बात की चर्चा रही कि पंकज चौधरी कब मंत्री पद छोड़ेंगे। एक और दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इसका फैसला नहीं हो पा रहा है कि उनको किस खेमे में रखा जाए। उनको शुरू से योगी आदित्यनाथ के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जाता है। दोनों एक ही जिले से आते हैं इसलिए जब वे अध्यक्ष बने तो माना गया कि वे योगी विरोधी खेमे को शह देंगे।

लेकिन जब पंकज चौधरी ने भाजपा के ब्राह्मण विधायकों को बैठक करने के लिए नोटिस जारी किया तब लोगों की धारणा बदली और जब उन्होंने मुख्यमंत्री का पैर सार्वजनिक रूप से छू लिया तब तो नए सवाल खड़े किए जाने लगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति के दोनों खेमे उन पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों खेमों के नेता पूछ रहे हैं कि वे कब तक दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे? पंकज चौधरी के एक करीबी नेता ने कहा कि जेपी नड्डा तो करीब डेढ़ साल तक केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे। सीआर पाटिल से लेकर जी किशन रेड्डी तक की मिसाल दी जा रही है। माना जा रहा है कि अगर उनको दोनों पदों पर बनाए रखा जाता है तो उनका वजन बढ़ेगा और जिस मकसद से उनको अध्यक्ष बनाया गया है वह मकसद पूरा होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo