बिहार का इथेनॉल उद्योग संकट में

Categorized as राजनीति

बिहार में जब शाहनवाज हुसैन उद्योग मंत्री बने थे तब जो औद्योगिक विकास हुआ उसमें मुख्य रूप से इथेनॉल की फैक्टरियां लगीं। एक तरफ देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का अभियान चल रहा था तो दूसरी ओर बिहार में उसकी फैक्टरी लग रही थी। ध्यान रहे बिहार में मध्य प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा मक्का होता है। केंद्र सरकार का नियम है कि इथेनॉल बनाने में 60 फीसदी मक्का और 40 फीसदी चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिहार में इन दोनों फसलों की बहुतायत में पैदावार होती है। इसलिए इथेनॉल की फैक्टरी लगाने की होड़ मची और तत्काल इसका लाभ भी दिखने लगा।

लेकिन अब अचानक संकट आ गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने इथेनॉल की मांग आधी कर दी है। इस वजह से बिहार में फैक्टरियों को उत्पादन घटना पड़ा है। फैक्टरी मालिकों का कहना है कि आधी क्षमता पर फैक्टरी नहीं चलाई जा सकती है। बिहार के इथेनॉल प्लांट मालिकों की समस्या यह है कि बिहार में शराब बंदी है इसलिए उनको इथेनॉल की सप्लाई सिर्फ पेट्रोलियम कंपनियों को ही करनी है। बताया जा रहा है कि बिहार के सामने यह संकट गुजरात के कारण आया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने अब इथेनॉल का ऑर्डर गुजरात की फैक्टरियों को बढ़ा दिया है। इससे बिहार में ऑर्डर कम हुए हैं। सोचें, तमाम हाई एंड प्रोडक्ट्स की फैक्टरियां तो गुजरात में लग ही रही हैं। अब इथेनॉल की सप्लाई भी वही से होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo