एनसीपी नेता नहीं चाहते शरद पवार के साथ जाना

Categorized as राजनीति

सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शरद पवार ने जो कहा वह हो गया। उन्होंने कहा था कि अब विलय की बात रूक जाएगी और मामला टल जाएगा। वही हुआ है। एनसीपी के नेताओं ने विलय की बात पर चुप्पी साध ली है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से आनन फानन में सुनेत्रा पवार उप मुख्यमंत्री बनीं वैसे ही वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगी। यह भी हो सकता है कि बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने के बाद उनको अध्यक्ष बनाया जाए। यह तय है कि इन दोनों में से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा। इसके बाद विलय की बात होगी लेकिन सुनेत्रा की शर्त होगी कि नेतृत्व उनके हाथ में रहे और सुप्रिया सुले उनके नेतृत्व में काम करें। शरद पवार अगर बिना किसी अधिकार के संरक्षक या संयोजक बनना चाहें तो वह बनाया जा सकता है।

विलय की बात रूक जाने का संकेत इससे भी मिलता है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि उनको विलय की बातचीत के बारे में जानकारी नहीं थी। सोचें, क्या ऐसा हो सकता है? शरद पवार कह रहे हैं कि चार महीने से बातचीत चल रही थी और अजित पवार के साथ जितेंद्र पाटिल और शक्तिकांत शिंदे बाद कर रहे थे। सो, निश्चित रूप से फड़नवीस को इसकी जानकारी रही होगी। लेकिन चूंकि अब इस पऱ फिलहाल के लिए पूर्णविराम लगाना है इसलिए उन्होंने वही बात कही, जो सुनेत्रा पवार सुनना चाहती हैं। असल में अजित पवार के रहते नेतृत्व को लेकर कोई सवाल नहीं था। सुप्रिया भी उनके नेतृत्व में काम कर लेतीं। लेकिन उनके नहीं रहने पर शरद पवार खेमे को एक मौका दिख रहा है पार्टी को फिर से अपने नियंत्रण में लेने का। दूसरी ओर अजित पवार खेमे के प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल या सुनील तटकरे को लग रहा है कि अगर विलय हुआ तो नई पार्टी में उनकी हैसियत कमजोर होगी। उधर सुनेत्रा पवार हमेशा स्वतंत्र राजनीति करना चाहती थीं। तभी बारामती में सुप्रिया सुले से चुनाव हारने के बाद उन्होंने जिद करके राज्यसभा की सीट ली। कुल मिला कर अजित पवार की पार्टी में कोई भी नेता अभी विलय के लिए तैयार नहीं है।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo